न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस दिन रिलीज होगी सलमान-आयुष की ‘अंतिम’, देखें शहनाज गिल और हिमांश-अनुष्का के ये गाने

बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान ने फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट भी घोषित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 1:12:36

इस दिन रिलीज होगी सलमान-आयुष की ‘अंतिम’, देखें शहनाज गिल और हिमांश-अनुष्का के ये गाने

बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान ने फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट भी घोषित कर दी गई है। महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी सलमान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 26 नवंबर को सिनेमाघरों में उतारी जाएगी।

सलमान ने रिलीज डेट का ऐलान करते हुए लिखा- "अंतिम 26 नवंबर, 2021 को दुनियाभर के थिएटर्स पर रिलीज होने जा रही है। ZEE और पुनीत गोयंका संग हमारा एसोसिएशन काफी शानदार रहा है। हमने साथ में रेस 3, लवयात्री, भारत, दबंग 3 और राधे जैसी फिल्में की हैं। अब इस कोलेबोरेशन के साथ अंतिम फिल्म लेकर आ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वो Zee को आने वाले वक्त में और ऊंचे मुकाम पर लेकर जाएंगे।"

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर को ही जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' भी रिलीज होगी। अंतिम में 4 से 6 अक्टूबर के बीच सलमान ने कुछ सोलो डायलॉग्स रिकॉर्ड किए हैं। फिल्म की कहानी पुलिस वाले और गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। पहली बार है जब सलमान अपने बहनोई आयुष स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। अंतिम साल 2018 में आई हिट मराठी फिल्म मुल्शी पैटर्न की रीमेक है।

शहनाज गिल की हौसला रख मूवी का दूसरा गाना रिलीज

पंजाब की मशहूर गायिका और एक्ट्रेस शहनाज गिल की मूवी ‘हौसला रख’ इसी हफ्ते रिलीज होने वाली है। इस पंजाबी मूवी में शहनाज मंझे हुए एक्टर दिलजीत दोसांझ के अपोजिट दिखाई देंगी। इसका एक गाना पिछले दिनों रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। अब इसका दूसरा गाना ललकारे... भी रिलीज कर दिया गया है। इसमें शहनाज के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। शहनाज वेस्टर्न व ट्रेडिशनल दोनों लुक में कयामत ढा रही हैं। गौरतलब है कि शहनाज के बॉयफ्रेंड छोड़े पर्दे के बड़े स्टार सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को मात्र 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इसके बाद शहनाज को गहरा आघात पहुंचा था। शहनाज धीरे-धीरे सदमे से उबर रही हैं। आएदिन शहनाज के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। शहनाज और सिद्धार्थ बिग बॉस-13 में एक-दूसरे के नजदीक आए थे।

antim the final truth,Salman Khan,aayush sharma,honsla rakh,shehnaaz gill,himansh kohli,bollywood news in hindi

म्यूजिक वीडियो में जम रही है हिमांश-अनुष्का की कैमेस्ट्री

एक्टर हिमांश कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का सेन का ‘चुरा लिया’ गाना रिलीज कर दिया गया है। ‘हमसे है लाइफ’ सीरियल से सुर्खियां बटोरने वाले हिमांश का कहना है कि यह एक रोमांटिक ट्रैक है। यह समझाना मुश्किल है कि प्यार की वास्तविक परिभाषा क्या है। अनुष्का एक बहुत ही मजेदार पर्सनलिटी हैं और एक त्वरित शिक्षार्थी हैं। उनके साथ जोड़ी बनाना दिलचस्प था। हमने उस पल को क्लिक किया जब हम मिले थे। प्रेम कहानियां दर्शकों और इसे पसंद करने वाले सभी आयु वर्ग के साथ अच्छी तरह से जुड़ती हैं।

परंपरा और सचेत ने गाने को आवाज दी है। परंपरा-सचेत इतनी अच्छी तरह से मेल खाते हैं कि यह नियमित अभिनेताओं के साथ काम करने में सहज महसूस करता है। यह कपल सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर है और मुझे लगता है कि वे देश के सर्वश्रेष्ठ गायक जोड़ों में से एक हैं। हिमांश ने कहा कि म्यूजिक वीडियो करना हमेशा मजेदार होता है लेकिन जब आपको शब्दों, मूव्स और कैरेक्टर की भावनाओं को गीत की लय के साथ मिलाना होता है तो यह चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका