न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ को SBI से हर माह मिलेंगे 18.9 लाख रुपए, रितेश-जेनेलिया की शादी की वजह हैं बिग बी!

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक ने मुंबई के जुहू में वत्स और अम्मू बंगलों के ग्राउंड फ्लोर को किराये पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Oct 2021 8:40:06

अमिताभ को SBI से हर माह मिलेंगे 18.9 लाख रुपए, रितेश-जेनेलिया की शादी की वजह हैं बिग बी!

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक ने मुंबई के जुहू में वत्स और अम्मू बंगलों के ग्राउंड फ्लोर को किराये पर दे दिया है। उन्होंने इन बंगलों को देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को दिया है। इससे उन्हें 18.9 लाख रुपए प्रति माह की कमाई होगी। इसके लिए दोनों पक्षों के बीच 15 साल का करार हुआ है। जैपके डॉट कॉम द्वारा हासिल किए गए दस्तावेजों से डील का खुलासा हुआ है। लीज डील 28 सितंबर को रजिस्टर की गई थी। दोनों बंगले जलसा के बगल में हैं, जहां फिलहाल बिग बी परिवार के साथ रहते हैं।

किराये में हर पांच साल में 25 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। इस इलाके में कई मशहूर हस्तियां और बिजनेस टाइकून रहते हैं। इस जगह धर्मेंद्र, अनिल कपूर, राकेश रोशन, सनी देओल, शत्रुघ्न सिन्हा और रोहित शेट्टी समेत कई बॉलीवुड सितारों का घर है। यहां कमर्शियल किराया 450 से 650 रुपए प्रति वर्ग फुट के बीच है। बताया जा रहा है कि जिस जगह को एसबीआई ने किराए पर लिया है, वहां पहले सिटी बैंक काम करता था। दो साल पहले सिटी बैंक ने वह जगह खाली कर दी थी।

amitabh bachchan,abhishek bachchan,sbi,kbc-13,reitesh deshmukh,jenelia dsouza,bollywood news in hindi

अमिताभ ने केबीसी-13 के सेट से शेयर की ये मिसमैच फोटो

अमिताभ इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन में अपने अंदाज से फैंस को मदहोश कर रहे हैं। ज्यादातर वक्त वे सूट-बूट में बन-ठन के रहते हैं। अब बिग बी ने अपने आउटफिट व मिसमैच्ड फुटवियर पहने फोटो शेयर की है। अमिताभ ब्लू सूट-पैंट के साथ ग्रीन शूज पहने नजर आ रहे हैं। इस पर उन्होंने लिखा- 'नीचे हरा बूट और ऊपर मैचिंग सूट।’

अपने कंप्लीट लुक के लिए बिग बी का 'मैचिंग' बोलना, थोड़ा अजीब लग रहा है क्योंकि यह आउटफिट फुटवियर से मैच नहीं कर रहा है। हो सकता है अमिताभ खुद ही अपने कपड़ों पर चुटकी ले रहे हों या फिर कैप्शन की तुकबंदी भी हो सकती है। वैसे पिछले दिनों अमिताभ ने कुछ फोटो शेयर किए थे, जिनमें उनके एक पैर की अंगुली में फ्रेक्चर था। ऐसे में उन्होंने स्लिपर्स पहन रखी थी। अमिताभ की स्टाइलिश बो-टाई एवं मोजे भी अक्सर चर्चा में रहते हैं।

amitabh bachchan,abhishek bachchan,sbi,kbc-13,reitesh deshmukh,jenelia dsouza,bollywood news in hindi

अमिताभ के सामने रितेश देशमुख ने खोला ये राज!

क्या आप जानते हैं कि रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की शादी अमिताभ की वजह से हुई थी। दरअसल रितेश और जेनेलिया का खूबसूरत जोड़ा शुक्रवार रात केबीसी-13 में पहुंचा। एपिसोड के दौरान कपल ने इंडस्ट्री में अपने अनुभव भी शेयर किए और जेनेलिया ने अमिताभ के साथ पहले विज्ञापन के बारे में बात की। जेनिलया ने कहा कि हमने एक साथ शूटिंग की थी। अमिताभ ने ही मेरे क्लोज-अप शॉट का अनुरोध किया था न कि खुद का। इसके बाद रितेश ने कहा अगर आपने उस दिन क्लोज-अप शॉट नहीं दिया होता तो शायद हमारी शादी नहीं होती।

उस क्लोज-अप की वजह से हम दोनों ने अपनी पहली फिल्म साथ में की। यह सब उस एक क्लोज-अप के कारण है जिसे अमिताभजी ने करवाया था। रितेश और जेनेलिया की मुलाकात 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के दौरान हुई थी। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद यह कपल 3 फरवरी 2012 को शादी के बंधन में बंध गया। उनके दो बेटे राहिल और रियान हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव