न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ अंगुली टूटने के बावजूद कर रहे हैं KBC-13 की शूटिंग, समीरा ने बिग बी से पूछा शादी के लिए!

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों सोनी टीवी पर आने वाले क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी-13) होस्ट करते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Oct 2021 5:52:35

अमिताभ अंगुली टूटने के बावजूद कर रहे हैं KBC-13 की शूटिंग, समीरा ने बिग बी से पूछा शादी के लिए!

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों सोनी टीवी पर आने वाले क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी-13) होस्ट करते नजर आ रहे हैं। 78 वर्षीय अमिताभ की मौजूदगी के चलते शो को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज रहता है। उनका अंदाज हर किसी का दिल लूट लेता है। वे हंसते-मुस्कुराते शो होस्ट करते हैं। हालांकि इन दिनों उन्हें कुछ पीड़ा झेलनी पड़ रही है। हाल ही में अमिताभ की पैर की अंगुली फ्रैक्चर हो गई है। इसके बावजूद वे केबीसी की शूटिंग कर रहे हैं।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में चोट लगे हुए पैर की तस्वीरें शेयर कर इसके साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। अमिताभ ने लिखा है कि पैर की फ्रैक्चर अंगुली के लिए नकली जूते। पैरों की अंगुलियां जो जख्मी हैं और टूट गई हैं उनके लिए एक कोमल सुरक्षा। समय के अंत तक एक पुरस्कृत यात्रा। साथ ही अमिताभ ने अपने जवानी के दिनों को याद करते हुए कहा- अगर वो फिर जवान हो जाते तो रॉक कर देते।

amitabh bachchan,kbc-13,kaun banega crorepati,sameera reddy,tte,entertainment news in hindi

बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए थे अमिताभ

केबीसी होस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन कई किस्से सुनाते हैं। हाल ही एक एपिसोड में अमिताभ ने बताया कि किस तरह एक बार वे बिना टिकट ट्रेन में सफर कर रहे थे और उन्हें टीटीई ने पकड़ लिया। अमिताभ ने हॉटसीट पर बैठे हंशु रविदास के साथ बातचीत में कहा कि मुझे घूमने-फिरने का बहुत शौक था और फिल्मों में आने से पहले मैं अक्सर दोस्तों के साथ घूमने निकल जाया करता था। हालांकि इसी शौक के चक्कर में एक बार मैं बुरी तरह फंस गया। तब मैं कॉलेज में था। हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं होते थे, नौकरी भी नहीं थी। तब दोस्तों ने घूमने का प्लान बना लिया।

पहले तो मैं तैयार नहीं था लेकिन सबके जिद करने पर मैं भी चल पड़ा। जाते समय कोई दिक्कत नहीं हुई लेकिन आते वक्त टीटीई ने पकड़ लिया। हमने जैसे ही टीटीई से कहा कि हमारे पास टिकट नहीं है, उन्होंने मुझे ट्रेन से उतरने के लिए कह दिया। मैं ट्रेन के डिब्बे के दरवाजे पर लगा हैंडल पकड़कर लटक गया था। काठगोदाम से लेकर दिल्ली तक दरवाजे के पास लटके-लटके आया।

amitabh bachchan,kbc-13,kaun banega crorepati,sameera reddy,tte,entertainment news in hindi

समीरा रेड्डी ने शेयर किया अमेजन एलेक्सा का प्रमोशनल वीडियो

एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि अमिताभ बच्चन संग डेट पर जा रही हैं। इस दौरान समीरा ने बिग बी से पूछा कि क्या वे उनसे शादी करेंगे? दरअसल ये एक प्रमोशनल वीडियो है। अमेजन एलेक्सा ने पहला भारतीय सेलेब्रिटी वॉइस फीचर इंट्रोड्यूस किया है। इससे एलेक्सा यूजर्स अब अमिताभ की आवाज में सवालों के जवाब पा सकते हैं। आपकी एक आवाज पर अमिताभ सामने हाजिर हो जाएंगे। समीरा ने इसी प्रोडक्ट को प्रमोट किया है।

वीडियो में समीरा ने बताया कि वे अमिताभ के साथ डेट नाइट पर जा रही हैं। इसके बाद वे टेबल पर बैठती हैं और उनके सामने एलेक्सा डिवाइस रखा होता है। समीरा, अमिताभ से पूछती हैं कि वे कैसे हैं। उनका फेवरेट खाना क्या है। क्या वे उनसे शादी करेंगे? समीरा सिलसिला फिल्म का गाना प्ले करने को कहती हैं। इस डिवाइस पर अमिताभ के गाने, कहानियां, उनके पिता की कविताएं, टंग ट्विस्टर्स जैसी कई चीजें सुन सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर