न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कन्यादान पर सवाल उठाकर फंसीं आलिया, शिकायत दर्ज, एक्टर करण मेहरा को मिली अग्रिम जमानत

एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का 39वां जन्मदिन मनाने के लिए जोधपुर दौरे पर थीं। इस दौरान उनकी जश्न मनाने के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Sep 2021 1:24:55

कन्यादान पर सवाल उठाकर फंसीं आलिया, शिकायत दर्ज, एक्टर करण मेहरा को मिली अग्रिम जमानत

एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का 39वां जन्मदिन मनाने के लिए जोधपुर दौरे पर थीं। इस दौरान उनकी जश्न मनाने के साथ क्वालिटी टाइम बिताने वाली कई फोटो वायरल हुई। अब आलिया के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली खबर आई है। वे एक टीवी एड के कारण परेशानी में फंस गई हैं। आलिया के इस विज्ञापन में कन्यादान की परंपरा पर सवाल उठाया गया है। इसके सामने आते ही आलिया पर हिंदू धर्म की परंपराओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगने लगा।

अब इसे लेकर आलिया के खिलाफ मुंबई के सांताक्रूज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आलिया ने हिंदू भावनाओं को आहत‍ किया है और कन्यादान को प्रतिगामी तरीके से दिखाया है। इस मामले में मान्यवर कंपनी और आलिया के खिलाफ कंप्लेन फाइल की गई है। एड में आलिया को दुल्हन के रूप में दिखाया गया है। वे शादी के मंडप में बैठी हैं और सवाल करती हैं कि मैं क्या कोई दान की चीज हूं?

alia bhatt,Karan Mehra,kanyadaan advertisement,nisha rawal,entertainment news in hindi

करण व उनके परिजनों के खिलाफ पत्नी निशा ने लगाया है घरेलू हिंसा का आरोप

टीवी एक्टर करण मेहरा को घरेलू हिंसा मामले में अग्रिम जमानत मिल गई है। करण ने एक इंटरव्यू में कहा कि अग्रिम जमानत मिलने से उन्हें और उनके परिवार को निशा द्वारा लगाए गए झूठे केस में गिरफ्तारी से राहत मिल गई है। मई में करण और उनके परिवार के सदस्यों पर पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था।

गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज हुए इस केस के मुताबिक निशा ने शिकायत में करण के रिश्तेदारों अजय, बेला और कुणाल मेहरा को भी शामिल किया था और उन पर मारपीट और जानबूझकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। कथित तौर पर निशा ने करण पर उनके खाते से 1 करोड़ रुपए निकालने का आरोप भी लगाया था। निशा की शिकायत के बाद पुलिस ने करण को गिरफ्तार किया था। हालांकि कुछ घंटे बाद ही उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था।

alia bhatt,Karan Mehra,kanyadaan advertisement,nisha rawal,entertainment news in hindi

2012 में हुई थी शादी, दोनों ने छोटे-बड़े पर्दे पर किया है काम

उल्लेखनीय है कि निशा और करण ने 24 नवंबर 2012 को शादी की थी। शादी के 5 साल बाद उनके बेटे कविश का जन्म हुआ। निशा ने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो आने वाला पल से की थी। इसके बाद वे केसर, मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की, शादी मुबारक और नच बलिए 5 का हिस्सा रही हैं। निशा हंसते-हंसते, रफूचक्कर, जैक एंड झोल, टॉम डिक एंड हैरी अगेन जैसी फिल्मों में भी दिखी हैं। दूसरी ओर, करण ये रिश्ता क्या कहलाता है शो से जबरदस्त लोकप्रिय हो गए थे। वे खटमल-ए-इश्क, एक भ्रम : सर्वगुण संपन्न शुभारंभ जैसे शो और ब्लडी इश्क, लव स्टोरी 2050 और बस्ती है हस्ती जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर