न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘गोरखा’ के पोस्टर में है ये गलती! विक्की ने सगाई को लेकर कही यह बात, ‘सिडनाज’ के गाने का पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर में से एक अक्षय कुमार ने हाल ही में अपकमिंग फिल्म गोरखा की घोषणा करते हुए इससे जुड़े कुछ पोस्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Oct 2021 8:58:22

‘गोरखा’ के पोस्टर में है ये गलती! विक्की ने सगाई को लेकर कही यह बात, ‘सिडनाज’ के गाने का पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर में से एक अक्षय कुमार ने हाल ही में अपकमिंग फिल्म गोरखा की घोषणा करते हुए इससे जुड़े कुछ पोस्टर शेयर किए थे। हालांकि पोस्टर में एक गलती है, जिसे एक पूर्व गोरखा अधिकारी ने पॉइंट आउट किया। अधिकारी ने अक्षय का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया-डियर अक्षयजी, एक पूर्व गोरखा अधिकारी होने के नाते, मैं यह फिल्म बनाने के लिए आपका धन्यवाद करता हूं। डिटेल मायने रखती हैं, इसलिए खुकरी को ठीक तरह से दिखाएं। धारदार हिस्सा, दूसरी तरफ होना चाहिए। यह तलवार नहीं है, खुकरी ब्लेड के अंदरूनी हिस्से से स्ट्राइक करता है। खुकरी की एक सैंपल फोटो। शुक्रिया।

इसके बाद अक्षय ने ट्वीट के जरिए रिप्लाई किया। अक्षय ने लिखा-मेजर जॉली थैंक्यू इस बात को बताने के लिए। फिल्म की शूटिंग करने के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाएगा। मुझे गर्व है जो मैं गोरखा फिल्म का हिस्सा बनने जा रहा हूं। बता दें कि ये फिल्म मेजर जनरल इयान कार्डोजो के जीवन पर आधारित है। वे भारतीय सेना के गोरखा रेजिमेंट (5वीं गोरखा राइफल्स) के अधिकारी थे। उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के अलावा 1962 और 1965 के युद्धों में भी खास भूमिका निभाई थी।

Akshay Kumar,vicky kaushal,katrina kaif,sidnaaz,sidharth shukla,shehnaaz gill,gorkha movie,bollywood news in hindi

कैटरीना के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं विक्की

एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम' 16 अक्टूबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो गई। विक्की के काम की खूब तारीफ हो रही है। दो दिन पहले इसकी स्क्रीनिंग के मौके पर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी मौजूद थीं। बाद में कैटरीना ने सोशल मीडिया के माध्यम से विक्की की परफोरमेंस में तारीफ के कसीदे गढ़ दिए थे। इससे एक बार फिर विक्की और कैटरीना के रिलेशन को लेकर अटकलों का बाजार गरम हो गया था।

कुछ समय पहले कैटरीना के साथ विक्की के रोका सेरेमनी की खबरें भी सामने आईं थी। हालांकि बाद में दोनों ओर से कहा गया कि ये केवल अफवाहें हैं। अब विक्की ने पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ बातें कही हैं। विक्की ने पैपराजियों को रोका सेरेमनी की अफवाहों का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि यह खबर आपके ही दोस्तों ने फैलाई थी। जैसे ही सही वक्त आएगा, मैं तुरंत सगाई कर लूंगा। उसका भी टाइम आएगा।

Akshay Kumar,vicky kaushal,katrina kaif,sidnaaz,sidharth shukla,shehnaaz gill,gorkha movie,bollywood news in hindi

श्रेया घोषाल ने शेयर किया सिद्धार्थ-शहनाज के अंतिम गाने का पोस्टर

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। इससे सिडनाज के नाम से मशहूर सिद्धार्थ और शहनाज गिल की जोड़ी टूट गई। उन पर फैंस खूब प्यार लुटाते थे। उन्हें ऑफस्क्रीन या ऑनस्क्रीन एक साथ देखने के लिए वे बेताब रहते थे। अब इन दोनों पर फिल्माया गया अंतिम गाना चर्चाओं में है। इस अधूरे गाने के रिलीज से पहले ही इसके मेकर्स ने पोस्टर रिलीज कर दिया है। गो की सिंगर श्रेया घोषाल ने अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्टर शेयर किया। इसमें सिद्धार्थ, शहनाज की नाक पिंच करते दिख रहे हैं।

गाने की टैगलाइन-एक अधूरा गाना, एक अधूरी कहानी है। गाना 21 अक्टूबर को रिलीज होगा। श्रेया ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है जिसके अनुसार 'वो स्टार थे और हमेशा रहेंगे। लाखों दिलों का प्यार हमेशा चमकता रहेगा। हैबिट हमारा अधूरा सॉन्ग #Adhura है पर फिर भी पूरा रहेगा। सिडनाज का यह आखिरी गाना, हर फैन की ख्वाहिश है और हमेशा के लिए हमारे दिलों में जिंदा रहेगा।' उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ के निधन के बाद मेकर्स ने इस सॉन्ग को रीवैम्प किया है। पहले इस गाने का नाम हैबिट था जिसे बदल कर अधूरा किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर