न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ये है मोहब्बतें फेम अभिषेक की हुई शादी, फोटोग्राफर्स पर भड़कीं जाह्नवी, रणवीर ने कांटे-छुरी के बजाय...

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले डेली सोप ये है मोहब्बतें के अभिनेता अभिषेक मलिक ने दो दिन पहले सोमवार को अपनी प्रेमिका और फैशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Oct 2021 2:14:24

ये है मोहब्बतें फेम अभिषेक की हुई शादी, फोटोग्राफर्स पर भड़कीं जाह्नवी, रणवीर ने कांटे-छुरी के बजाय...

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले डेली सोप ये है मोहब्बतें के अभिनेता अभिषेक मलिक ने दो दिन पहले सोमवार को अपनी प्रेमिका और फैशन स्टाइलिस्ट सुहानी चौधरी के साथ शादी कर ली। सोशल मीडिया पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अभिषेक-सुहानी का प्यार कोविड-19 महामारी के दौरान परवान चढ़ा और वे दिल्ली में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में विवाह बंधन में बंध गए। शादी में दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहने। अभिषेक बेज शेरवानी में जंच रहे थे। सुहानी पेस्टल शेड के हैवी ब्राइडल लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं। अभिषेक ने डी-डे मूवी की एक फोटो शेयर करते हुए ने लिखा, "मिस्टर एंड मिसेज मलिक।" अभिषेक ने सगाई समारोह से भी फोटो शेयर की थी।

तब उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सच्ची प्रेम कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं।" इस जोड़े ने प्री-वेडिंग शूट भी किया था। अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो अपलोड की हैं। अभिषेक ने वर्ष 2012 में कलर्स टीवी के 'छल-शह और मात' के साथ टीवी पर करिअर की शुरुआत की थी। वर्ष 2013 में वे सोनी टीवी के 'दिल की नजर से खूबसूरत' और जी टीवी के 'पुनर्विवाह-एक नई उम्मीद' में नजर आए। उन्हें कैसी ये यारियां सीरियल से खास पहचान मिली। ये है मोहब्बतें में वे इशिता भल्ला के दामाद के रोल में दिखे थे।

पिता बोनी कपूर को मास्क उतारने के लिए कहा, तो जाह्नवी...

दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चा में रहती है। वे फैंस के लिए सोशल मीडिया पर ग्लैमरस तस्वीरें व वीडियो शेयर करती हैं। इस बीच मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी के पेज बॉलीवुड पैप से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें जाह्नवी पिता के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों को एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही दोनों एयरपोर्ट से निकलते हैं पैपराजी उन्हें तस्वीरों के लिए घेर लेते हैं।

फोटोग्राफर बोनी को मास्क उतारने के लिए कहते हैं, जिस पर वे तैयार भी हो जाते हैं। वे मास्क उतार ही रहे होते हैं कि जाह्नवी उन्हें डांटते हुए वापस मास्क पहनने को कहती हैं। फोटोग्राफर्स कहते हैं कि कुछ नहीं होगा, जिस पर जाह्नवी कहती हैं, ‘होता है...ऐसी गलत एडवाइस मत दीजिए।’ हालांकि इसके बाद बाप-बेटी ने मीडिया को पोज दिए और फिर कार में बैठकर निकल गए।


abhishek malik,jhanvi kapoor,ranveer singh,ye hai mohabattein,boney kapoor,suhani chaudhary,entertainment news in hindi

रणवीर सिंह बिग पिक्चर शो को कर रहे हैं होस्ट

रणवीर सिंह ने पिछले शनिवार-रविवार को टीवी की दुनिया पर कदम रख दिया। वे क्विज शो 'बिग पिक्चर' होस्ट करते नजर आए। चैनल ने शो के कई प्रोमो रिलीज किए हैं। एक प्रोमो में रणवीर कंटेस्टेंट को कांटे-छुरी के बजाय हाथ से खाना खाने की सलाह दे रहे हैं। वे यह भी कहते हैं कि ये मैं पर्सनल एक्सपीरिएंस से कह रहा हूं। वे कंटेस्टेंट से पूछते हैं, 10 हजार रुपए जीत गई हैं, क्या करेंगी 10 हजार रुपए का? इस पर रणवीर कहते हैं, कांटे-छुरी से खाना ओवररेटेड है। जो स्वाद हाथ से खाने का आता है, इस पर कंटेस्टेंट बोलती हैं कि एक बार जाकर तो देखना चाहिए। साथ में ये भी कहती हैं कि हमें पता है कि वहां जाकर हम हाथ से ही खाने वाले हैं।

उल्लेखनीय है कि बिग पिक्चर में कंटेस्टेंट्स को एक तस्वीर दिखाई जाती है और उसके आधार पर सवाल किए जाते हैं। चार ऑप्शंस होते हैं। इस बीच, हाल ही में कैटरीना कैफ डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ सूर्यवंशी फिल्म के प्रमोशन के लिए द बिग पिक्चर के एक एपिसोड में पहुंचीं। कैटरीना ने इसके बाद इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका एपिसोड का लुक नजर आ रहा था। रणवीर खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने लिखा- "क्या ब्लास्ट है k! आने और इसे इतना खास एपिसोड बनाने के लिए शुक्रिया!"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका