न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका पादुकोण हुईं ट्रोल, दीपिका चिखलिया ने किए रामलला के दर्शन, दीपिका कक्कड़ ने दिखाया बेटा

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा दीपिका फैशन सेंस के लिए भी मशहूर हैं। दीपिका अक्सर स्टाइलिश...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Jul 2023 11:44:55

दीपिका पादुकोण हुईं ट्रोल, दीपिका चिखलिया ने किए रामलला के दर्शन, दीपिका कक्कड़ ने दिखाया बेटा

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा दीपिका फैशन सेंस के लिए भी मशहूर हैं। दीपिका अक्सर स्टाइलिश आउटफिट की वजह से सुर्खियां बटोर लेती हैं। वे ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में काफी ग्लैमरस लगती हैं। हालांकि कभी-कभार दीपिका ट्रोल भी हो जाती हैं। हाल ही में दीपिका का एयरपोर्ट लुक देखकर फैंस हैरान रह गए। दीपिका ने ब्लू कलर का स्वेट शर्ट पहना हुआ था, जिसके साथ उन्होंने डेनिम कैरी की। उन्होंने गोगल्स भी लगा रखे थे।

दीपिका नो-मेकअप लुक में स्पॉट हुईं। उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया हुआ था। दीपिका ने पैपराजी को खूब पोज दिए। दीपिका का ये लुक कइयों को अखर गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने दीपिका को गर्मी में स्वेटर पहनने की वजह पूछी है। उन्होंने लिखा, 'ये मुंबई के वेदर में गर्म कपड़े कैसे पहन रहे हैं?' क्या ठंड लग रही है।’ दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ जवान फिल्म में नजर आएंगी। दीपिका की एक और मूवी ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ है।

deepika padukone,dipika chikhlia,dipika kakar,actress deepika padukone,ayodhya,shoaib ibrahim

दीपिका चिखलिया ने की पीएम मोदी की तारीफ

रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाकर वाहवाही बटोरने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। दीपिका ने हाल ही में राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या का दौरा किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दीपिका ने वहां एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद उन्होंने सनातनियों के लिए बहुत कुछ किया है और यह बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन अब भी देर आए दुरुस्त आए।

हालांकि, वह स्थान जो भगवान का क्षेत्र है और तीर्थ स्थल है, उसे महत्व दिया जाना चाहिए। यह मेरी कल्पना से परे है कि मैंने भगवान राम के चेहरे पर इतना दिव्य प्रकाश देखा है। मैंने इसे कहीं नहीं देखा है और जब देखा तो मेरे आंसू आ गए। मंदिर के निर्माण के बाद मैं फिर भगवान राम का आशीर्वाद लेने आऊंगीं। दीपिका इन दिनों नए शो 'धरतीपुत्र नंदिनी' की शूटिंग में बिजी हैं।

deepika padukone,dipika chikhlia,dipika kakar,actress deepika padukone,ayodhya,shoaib ibrahim

हाल ही में मां बनी हैं दीपिका कक्कड़

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपने यूट्यूब ब्लॉग के जरिए बेटे रुहान और परिवार के हर दिन की झलक फैंस को दिखाती रहती हैं। डिलीवरी के बाद उन्होंने अब बेटे रुहान की तस्वीर इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर की है, जिसमें पति शोएब इब्राहिम भी नजर आ रहे हैं। शोएब ने अपने वी ब्लॉग में गांव से आए तोहफों की भी झलक दिखाई है, जो बेहद खास हैं।

इंस्टाग्राम पर दीपिका ने पोस्ट शेयर की है, जिसमें रुहान और शोएब के साथ अपनी पहली फैमिली फोटो की झलक शेयर की है। फोटो में शोएब बच्चे को हाथ में पकड़े हुए दिख रहे हैं, जबकि दीपिका उसे चूमते हुए इमोशनल नजर आ रही हैं। हालांकि रुहान का चेहरा नहीं दिख रहा है। दीपिका बेटे के जन्म के बाद ननद के घर पर रुकी हैं। दीपिका ने वीडियो में खुद ये जानकारी दी है कि बेटे के जन्म के बाद उनकी ननद ने देखरेख का जिम्मा संभाल लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका