न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वेबसीरीज में दिखेगी सलमान की बायोपिक! बिग बॉस-15 के लेंगे 350 करोड़!! ‘अंतिम’ के गाने का मेकिंग Video

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सलमान खान का नाम सुनते ही फैंस की बांछें खिल जाती हैं। आखिर ऐसा हो भी क्यों नहीं, आखिरकार तीन दशक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Sep 2021 8:42:49

वेबसीरीज में दिखेगी सलमान की बायोपिक! बिग बॉस-15 के लेंगे 350 करोड़!! ‘अंतिम’ के गाने का मेकिंग Video

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सलमान खान का नाम सुनते ही फैंस की बांछें खिल जाती हैं। आखिर ऐसा हो भी क्यों नहीं, आखिरकार तीन दशक से भी ज्यादा समय से सलमान की अदाकारी का जादू चल रहा है। सलमान की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही जिंदगी काफी दिलचस्प है। सलमान का जीवन घटनाओं से भरा है। कुछ साल पहले सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन पर बायोग्राफी लिखना नामुमकिन है, लेकिन अब वे खुद इसकी तैयारी कर रहे हैं।

एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान ने एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ डील साइन कर ली है। ये प्रोजेक्ट सलमान की जिंदगी पर आधारित होगा। वर्ष 1988 में करियर शुरू करने वाले सलमान के बॉलीवुड में पूरे तीन दशक के सफर को एक वेबसीरीज में दिखाया जाएगा। इसमें सलमान के परिवार, को स्टार्स, डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और कलीग्स के इंटरव्यू होंगे। इसे सलमान विज फिल्म्स और अप्लॉस एंटरटेनमेंट के साथ प्रोड्यूस करेंगे।

Salman Khan,slaman biopic,bigg boss-15,salman bigg boss fees,antim movie song,aayush sharma,bollywood news in hindi

11 सीजन से बिग बॉस होस्ट कर रहे हैं सलमान

कलर्स टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस-15 का इंतजार खत्म होने जा रहा है। शो की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं और यह 2 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। सोम से शुक्र रात 10.30 और शनि-रवि को रात 9.30 बजे से आएगा। शो के इतिहास में पहली बार आया बिग बॉस ओटीटी 18 सितंबर को खत्म हो गया। दिव्या अग्रवाल इसकी विजेता बनीं। अब जल्द ही शो के आगे का हिस्सा टीवी पर दिखाई देगा। इसे एक बार फिर से सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करेंगे। खबर है कि सलमान को इसके लिए भारी-भरकम रकम बतौर फीस अदा की जाएगी। स्ट्रीमिंग वेबसाइट Lets OTT की मानें तो इस बार सलमान को 350 करोड़ रुपए मिलेंगे।

बिग बॉस 14 हफ्ते तक चलता है। इससे पहले खबर आई थी कि सलमान ने इस बार मेकर्स से फीस में 15 फीसदी बढ़ोतरी की मांग की थी। हालांकि कलर्स टीवी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सलमान पिछले 11 सीजन से लगातार इस शो को होस्ट करते आ रहे हैं। वे जब 'वीकेंड का वार' में शनिवार-रविवार को घरवालों की क्लास लगाने के लिए पहुंचते हैं तो वे एपिसोड काफी पंसद किए जाते हैं।

Salman Khan,slaman biopic,bigg boss-15,salman bigg boss fees,antim movie song,aayush sharma,bollywood news in hindi

अंतिम...के गाने में दिखी सलमान सहित इन कलाकारों की मेहनत

'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' की टीम ने 'विघ्नहर्ता' सॉन्ग का मेकिंग वीडियो रिलीज कर दिया है। वीडियो में एक आकर्षक और शानदार सेट-अप दिखाया गया है, जो गणपति और उनके त्योहार के उत्सव के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसमें सलमान, वरुण धवन और आयुष शर्मा के साथ डायरेक्टर महेश मांजरेकर को भी देखा जा सकता है। सभी पूरी शिद्दत के साथ काम कर रहे हैं और इस गाने को बनाने में जुटे हुए हैं। पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे सलमान की धुंआधार एंट्री दिखाई गई है। वरुण ने गाने में ऊर्जा से जान भर दी और आयुष हर डांस स्टेप, स्टांस और एटीट्यूड पर उनके साथ कदम से कदम मिला रहे हैं। गाने को फिल्माने के दौरान आयुष के हाथ में चोट लग गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर