न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रमजान में रजा मुराद ने छलकाए जाम किया जमकर डांस...वीडियो देख भड़के लोग, एक्टर ने बताया सच

रजा मुराद के वायरल वीडियो के बाद हुए विवाद पर उन्होंने सफाई दी है। वीडियो में शराब पीने और डांस करने के कारण उनकी आलोचना की गई, लेकिन रजा मुराद ने बताया कि यह वीडियो एक फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है, न कि कोई निजी पार्टी। जानें रजा मुराद की पूरी सफाई और इस वीडियो की सच्चाई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 19 Mar 2025 6:30:10

रमजान में रजा मुराद ने छलकाए जाम किया जमकर डांस...वीडियो देख भड़के लोग, एक्टर ने बताया सच

कुछ दिनों पहले दिग्गज एक्टर रजा मुराद एक वीडियो के वायरल होने के बाद विवादों में घिर गए थे, जिसमें वह शराब पीते और डांस करते हुए दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो रमजान के महीने में सामने आया, जिसके बाद कई लोगों ने उनकी आलोचना की। लोगों को लगा कि रजा मुराद रमजान के पाक महीने में शराब पी रहे हैं और डांस भी कर रहे हैं। हालांकि, आलोचनाओं के बीच रजा मुराद ने खुद सफाई दी है और वीडियो की सच्चाई बताई है।

रजा मुराद ने स्पष्ट किया कि जो शराब पीने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, वह किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है, न कि किसी निजी सेलिब्रेशन का। यह वीडियो एक्टर किरण कुमार ने दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वह भी डांस करते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो शेयर करते हुए किरण ने लिखा था, "दोस्त जितने पुराने, यारी उतनी ही सॉलिड। कभी-कभी जब आप दोस्तों के साथ काम करते हैं, तो रील और रियल का अंतर हट जाता है।"

रजा मुराद की सफाई

किरण कुमार द्वारा शेयर किए गए वीडियो के कमेंट बॉक्स में रजा मुराद ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने लिखा, "प्लीज प्लीज प्लीज, ये मत समझिए कि ये कोई शराब की या बर्थडे पार्टी चल रही है। यह एक अंडर प्रोडक्शन फिल्म की शूटिंग की क्लिप है, जो कुछ दिन पहले दिल्ली के छतरपुर में शूट हुई थी, जहां फिल्म में मेरी बर्थडे पार्टी मनाई जा रही है। ये फिल्म का सीन है, आप लोग खामखा समझ रहे हैं कि ये शराब पार्टी है।"

रजा मुराद ने यह भी कहा कि उनका बर्थडे 23 नवंबर को आता है और यह मार्च का महीना है, तो लोग बिना सोचे-समझे क्यों मान रहे हैं कि हम रमजान के महीने में शराब पी रहे हैं, जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने फिर से यह स्पष्ट किया कि यह सिर्फ फिल्म की शूटिंग का एक हिस्सा है और कुछ भी नहीं।

लोगों ने क्या कहा?

वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने रजा मुराद की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, “माफी चाहता हूं, मगर इस पाक महीने में आपको यह सब नहीं करना चाहिए।” एक और यूजर ने कमेंट किया, “रजा मुराद ड्रिंक करते हैं… रमजान चल रहे हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “सर जी, रमजान का महीना चल रहा है, शर्म आनी चाहिए आपको यह सब करते हुए। आप तो बहुत समझदार हैं।” हालांकि अब रजा मुराद ने खुद सामने आकर वीडियो की सच्चाई सबके सामने रख दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड