न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रवीना ने लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर फैंस से इसलिए मांगी माफी, यह एक्ट्रेस हुईं साइबर क्राइम की शिकार

एक्ट्रेस रवीना टंडन (49) ने 90 के दशक में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। फैंस रवीना की अदाकारी के साथ उनकी खूबसूरती पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Sep 2024 8:46:58

2 News : रवीना ने लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर फैंस से इसलिए मांगी माफी, यह एक्ट्रेस हुईं साइबर क्राइम की शिकार

एक्ट्रेस रवीना टंडन (49) ने 90 के दशक में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। फैंस रवीना की अदाकारी के साथ उनकी खूबसूरती पर मर मिटते थे। रवीना ने अपने समय के सभी दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया। गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी कुछ ज्यादा ही जमी। रवीना शादी के बाद से फिल्मों में कम ही एक्टिव हैं। वह इन दिनों ओटीटी पर अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। हाल ही में रवीना ने एक कारण से अपने सभी फैंस से माफी मांगी है। रवीना ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की।

रवीना ने लंदन में अपने फैन के साथ तस्वीर क्लिक करवाने से इंकार कर दिया और वो वहां से भाग निकलीं। रवीना ने अपनी इस रिएक्शन के पीछे की वजह कुछ महीने पहले हुए एक हादसे को बताया। रवीना ने लिखा, “यह सिर्फ रिकॉर्ड पर रखने के लिए है। कुछ दिन पहले लंदन में मैं घूम रही थी और कुछ लोग मेरे पास आए। मैंने वैसे भी यहां क्राइम की स्थिति के बारे में इतनी अच्छी बातें नहीं सुनी हैं, इसलिए जब उन्होंने पूछा कि क्या मैं वही हूं जो मैं हूं, तो मैंने पहले कहा नहीं और तेजी से वहां से चलने लगी, उस वक्त मैं अकेली भी थी।

मुझे लगता है वो सिर्फ एक पिक्चर चाहते थे बस, मैं इसके लिए हमेशा तैयार भी रहती हूं। लेकिन कुछ महीने पहले बांद्रा में हुई घटना के बाद मैं थोड़ी घबरा गई हूं और सदमे में हूं। तो जब मैं लोगों के साथ होती हूं तो ठीक रहती हूं लेकिन जब अकेली होती हूं तो इन दिनों थोड़ी घबरा जाती हूं। मुझे शायद उन्हें एक फोटो देनी चाहिए थी क्योंकि शायद वे मासूम फैन्स थे, लेकिन मैं घबरा गई और तेजी से चलकर वहां से गई और एक गार्ड से मदद मांगी।

इस घटना के बाद मुझे बहुत बुरा लगा है और अगर वे पढ़ रहे हैं तो मैं इसके जरिए उनसे माफी मांगना चाहूंगी कि मेरा इरादा उन्हें ठेस पहुंचाने का नहीं था। मुझे माफ कर दो। उम्मीद है हम दोबारा मिलेंगे और साथ में फोटो भी क्लिक करवाएंगे।” खास बात ये है कि रवीना की यह पोस्ट देख उस अनजान शख्स ने कमेंट किया। रवीना ने भी उसका जवाब दिया। बता दें इस साल जून में एक शख्स ने रवीना और उनके ड्राइवर पर नशे की हालत में उनके परिवार की महिलाओं पर गाड़ी से टक्कर मारने का झूठा आरोप लगा दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री