Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पिछले 2 हफ्ते से रश्मिका ने नहीं डाला पैर पर वजन, दी हेल्थ अपडेट, इस एक्ट्रेस के हुआ टायफाइड

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘छावा’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। रश्मिका ने हाल ही सोशल मीडिया पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Jan 2025 7:24:17

2 News : पिछले 2 हफ्ते से रश्मिका ने नहीं डाला पैर पर वजन, दी हेल्थ अपडेट, इस एक्ट्रेस के हुआ टायफाइड

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘छावा’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। रश्मिका ने हाल ही सोशल मीडिया पर सेहत से जुड़ी जानकारी शेयर की है। रश्मिका ने हेल्थ अपडेट को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और इसके साथ ही एक्स-रे रिपोर्ट की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। रश्मिका ने लिखा, “मैंने पिछले दो हफ्तों से अपने पैर पर बिल्कुल भी वजन नहीं डाला है। ये काफी मुश्किल था और मैं खड़ी नहीं हो पाई हूं। मैं इस चोट के बावजूद मुस्कुराते हुए काम करती रही हूं।

मैं ‘महारानी येसुबाई’ के किरदार को निभाने के लिए बेहद आभारी और सम्मानित महसूस करती हूं, जो कि मेरे लिए एक खास अनुभव था। मेरे दोस्तों ने मुझे इस चोट के बावजूद खुश रखने की पूरी कोशिश की। लेकिन सच में अंदर से ये बहुत दर्दनाक था, क्योंकि मेरे पैर में तीन फ्रैक्चर और मसल टियर है। मैं इस समय पैरों पर खड़े होने के लिए संघर्ष कर रही हूं और ये स्थिति मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रही है। मैं आप सभी से अपील करती हूं कि अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।

जब लोग आपको कहें कि अपनी सेहत का ख्याल रखें, तो उसे हल्के में न लें। मैं आपको ढेर सारा प्यार और ताकत भेज रही हूं।” रश्मिका ने कुछ समय पहले बताया था कि वो जिम वर्कआउट के दौरान घायल हुई थीं। उल्लेखनीय है कि रश्मिका के पास इस समय सलमान खान की मूवी ‘सिकंदर’ भी है। रश्मिका की पिछली फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ थी, जो सुपरहिट रही। रश्मिका को साल 2023 में आई मूवी ‘एनिमल’ से उत्तर भारत में भी शौहरत मिलनी शुरू हो गई।
rashmika mandanna,actress rashmika mandanna,rashmika legs,rashmika fracture,chhaava,sikandar,kriti kharbanda,actress kriti kharbanda,kriti typhoid कृति खरबंदा भी जूझ रही हैं स्वास्थ्य समस्या से, फैंस को दी जानकारी

एक्ट्रेस कृति खरबंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कृति अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर फैंस के साथ अपडेट साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में कृति ने एक ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसने उनके चाहने वालों की चिंता बढ़ा दी है। कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जानकारी दी कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं। कृति ने लिखा, “हैलो, लाइफ की छोटी सी अपडेट। टायफाइड के कारण बीता हफ्ता काफी खराब रहा और उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में ठीक हो जाऊंगी। आपके प्यार और ज्ञान के लिए शुक्रिया, जो हमेशा मदद करता है।”

यह पोस्ट सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कृति ने पिछले साल एक्टर पुलकित सम्राट के साथ शादी की थी। दोनों कई सालों से रिलेशनशिप में थे। कृति ने हाल ही में पुलकित के साथ एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें दोनों बेहद खुश लग रहे थे। कृति ने साल 2009 में तेलुगु फिल्म ‘बोनी’ से करिअर की शुरुआत की थी।

बॉलीवुड में उन्होंने साल 2016 की फिल्म ‘राज : रीबूट’ से एंट्री की थी। कृति ‘शादी में जरूर आना’, ‘हाउसफुल 4’, और ‘पागलपंती’ जैसी हिट फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। कृति को आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘14 फेरे’ में विक्रांत मैसी के साथ देखा गया था। अब वह डायरेक्टर अबीर सेनगुप्ता की फिल्म ‘रिस्की रोमियो’ में दिखेंगी। इसमें हीरो सनी सिंह हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका