न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेशनल क्रश बनीं रश्मिका मंदाना ने आलोचनाओं पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं भी एक इंसान हूं

रश्मिका मंदाना ने अपने 8 साल के एक्टिंग करियर में फैंस का दिल जीतने के साथ-साथ बड़ी फिल्मों में जगह बनाई। जानिए उनके संघर्ष, सफलता और आने वाली फिल्मों के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 1:21:35

नेशनल क्रश बनीं रश्मिका मंदाना ने आलोचनाओं पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं भी एक इंसान हूं

इस बात में कोई दो राय नहीं कि बीते चार वर्षों में रश्मिका मंदाना ने खुद को न सिर्फ एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है, बल्कि वह नेशनल क्रश के तौर पर देशभर में लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। हालांकि उन्होंने इस दौरान ज्यादा फिल्में नहीं कीं, लेकिन जिन फिल्मों में नजर आईं, उनमें अपनी मौजूदगी से दर्शकों और फिल्ममेकर्स दोनों का दिल जीत लिया।

शुरुआत में रश्मिका सिर्फ साउथ फिल्मों का हिस्सा थीं, लेकिन 'पुष्पा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म ने उनकी किस्मत ही बदल दी। आज उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में है। इसी बीच रश्मिका ने अपने एक्टिंग करियर के 8 साल पूरे कर लिए हैं और इस खास मौके पर उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने संघर्ष, करियर और अनुभवों को लेकर दिल खोलकर बातचीत की।

क्या कहा रश्मिका ने?

अपने 9वें करियर वर्ष में कदम रखते हुए रश्मिका ने कहा, "मैं एक एक्ट्रेस और इंसान के तौर पर लगातार विकसित होना चाहती हूं। सीखना जारी रखना चाहती हूं, क्योंकि अभी लंबा सफर बाकी है। जब पीछे मुड़कर देखती हूं, तो महसूस होता है कि यह जर्नी आसान नहीं रही, लेकिन मैंने बहुत कुछ सीखा और हासिल किया है।"

उन्होंने आगे कहा, "अभी भी मुझे बहुत कुछ पाना है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में और बेहतर करने का मौका मिलेगा। मैं बस आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हूं, अब देखना है कि यह सफर मुझे कहां तक ले जाता है।"

आलोचना पर क्या बोलीं रश्मिका?

अपने करियर के दौरान जहां रश्मिका को भरपूर प्रशंसा मिली, वहीं आलोचनाओं से भी दो-चार होना पड़ा। इस पर उन्होंने कहा, "इन वर्षों में मुझे समझ आ गया है कि कंस्ट्रक्टिव क्रिटिसिज्म और शोरगुल (नॉइस) में फर्क होता है। खासकर जब बात मेरे क्राफ्ट की हो, तो मैं इस पर ध्यान देती हूं। कई बार मेरे बारे में कुछ ऐसा लिखा जाता है जिसे पढ़कर अच्छा नहीं लगता, क्योंकि मैं भी एक इंसान हूं।"

रश्मिका ने यह भी जोड़ा, "हालांकि, कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब मैं उन लोगों के बारे में सोचती हूं जिन्होंने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक एक्ट्रेस बनूंगी, यह सब मेरे प्लान का हिस्सा नहीं था। लेकिन लोगों के प्यार और सपोर्ट ने मुझे आगे बढ़ने की ताकत दी।"

इन फिल्मों से पाई बड़ी पहचान

‘पुष्पा’ के बाद रश्मिका मंदाना की लोकप्रियता और करियर दोनों को नई ऊंचाई मिली। अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म की सफलता ने उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स में जगह दिलाई। इसके बाद उन्होंने ‘एनिमल’, ‘पुष्पा 2’, ‘छावा’ जैसी फिल्मों में काम किया, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। वर्तमान में रश्मिका ‘कुबेरा’ और ‘थामा’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं, जिनसे उनके फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज