Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राशा ने तमन्ना और विजय को बताया ‘गॉडपेरेंट्स’, बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर का निधन, थे 77 साल के

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने इसी साल फिल्म ‘आजाद’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसमें अजय देवगन और उनके भानजे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 8:14:34

2 News : राशा ने तमन्ना और विजय को बताया ‘गॉडपेरेंट्स’, बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर का निधन, थे 77 साल के

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने इसी साल फिल्म ‘आजाद’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसमें अजय देवगन और उनके भानजे अमन देवगन भी थे। फिल्म तो नहीं चली लेकिन इसके बाद से राशा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिलहाल तमन्ना एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ दोस्ती को लेकर चर्चाओं में हैं। राशा ने हाल ही में तमन्ना और उनके बॉयफ्रेंड एक्टर विजय वर्मा को अपने ‘गॉडपेरेंट्स’ बता दिया। राशा ने फिल्मफेयर के साथ खास बातचीत की। इसमें उन्होंने तमन्ना संग अपनी पहली मुलाकात से लेकर उनके साथ रिश्ते के बारे में खुलकर बात की।

राशा ने कहा कि हमारे मिलने की कहानी बहुत पुरानी है। हम किसी की बर्थडे पार्टी में मिले थे। जहां मैं स्टेज पर डांस कर रही थी, तभी तमन्ना वहां आती हैं और हम दोनों साथ डांस करने लगते हैं। बस इतना ही हम दोनों के लिए काफी था। अब तो मैं तमन्ना और विजय से इतना घुलमिल गई हूं कि मुझे लगता है वो ही मेरे सबसे करीबी हैं। अब तो मुझे ये भी लगता है कि मैं उनके बिना क्या करूंगी क्योंकि वो मेरे गॉडपेरेंट्स की तरह हैं। बता दें कि तमन्ना और राशा अक्सर साथ में दिखती हैं।

हाल ही में दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। तमन्ना ने ‘आजाद’ के गाने ‘ऊई अम्मा’ पर भी डांस किया, जिसे फैंस ने खूब सराहा। होली के मौके पर भी तमन्ना और विजय को रवीना और अनिल थडानी के मुंबई स्थित घर पर आयोजित पार्टी में देखा गया, जहां उन्होंने राशा के साथ त्योहार का आनंद लिया। राशा के 20वें बर्थडे की पार्टी में भी तमन्ना शामिल हुई थीं, जहां दोनों ने जमकर डांस किया था।
rasha thadani,actress rasha thadani,raveena tandon,tamannaah bhatia,vijay verma,azaad movie,rakesh pandey,actor rakesh pandey,rakesh pandey death एक्टर राकेश पांडे ने कई फिल्मों, टीवी शो और वेब सीरीज में किया काम

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड, टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता राकेश पांडे का निधन हो गया। वे 77 साल के थे। राकेश ने आज शनिवार (22 मार्च) सुबह 8:50 पर मुंबई के जुहू स्थित आरोग्यनिधि अस्पताल में अंतिम सांस ली। मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। उनके परिवार में पत्नी, बेटी जसमीत और एक पोती हैं। राकेश का करिअर साल 1969 में बासु चटर्जी की 'सारा आकाश' फिल्म से शुरू हुआ था।

इसके लिए उन्हें प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुरस्कार मिला था। उन्होंने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) पुणे और बाद में भारतेंदु एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स से पढ़ाई की। अभिनय से 2 दशक से अधिक समय तक दूर रहने के बाद राकेश ने साल 2017 में कपिल शर्मा की फिल्म 'फिरंगी' के साथ वापसी की। उन्होंने 'हुड़दंग' (2022) और वेब सीरीज 'द लॉयर्स शो' में भी भूमिकाएं निभाईं।

राकेश को आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'द राइज ऑफ सुदर्शन चक्र' में देखा गया था। वे 'इंडियन', 'दिल चाहता है', 'बेटा हो तो ऐसा', 'चैंपियन', 'अमर प्रेम', 'हिमालय से ऊंचा' जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रहे। उनके कुछ लोकप्रिय टेलीविजन शो में 'छोटी बहू', 'पिया बिना', 'देवी', 'प्यार के दो नाम : एक राधा-एक श्याम' शामिल हैं। राकेश ने 'बलम परदेसिया' (1979) जैसी फिल्मों से भोजपुरी सिनेमा में पहचान बनाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका