न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राशा और अमन की फिल्म ‘आजाद’ की रिलीज डेट आउट, ‘पुष्पा 2 : द रूल’ ने तोड़ा 52 साल का रिकॉर्ड

एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। फैंस को सोशल मीडिया पर राशा से जुड़ी खबरें जरूर मिल जाती हैं। राशा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Nov 2024 8:35:34

2 News : राशा और अमन की फिल्म ‘आजाद’ की रिलीज डेट आउट, ‘पुष्पा 2 : द रूल’ ने तोड़ा 52 साल का रिकॉर्ड

एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। फैंस को सोशल मीडिया पर राशा से जुड़ी खबरें जरूर मिल जाती हैं। राशा की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। वह भले ही अभी फिल्मों में नहीं आई हैं, लेकिन अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। राशा अब जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनकी पहली फिल्म ‘आजाद’ होगी। ताजा खबर ये है कि इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है।

राशा के साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी इसी फिल्म से एक्टिंग करिअर शुरू करने जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर सामने आया था, जिसमें अमन और राशा दोनों की झलक देखने को मिली थी। तब मेकर्स ने बताया था कि फिल्म जनवरी में आएगी, लेकिन फाइनल रिलीज डेट नहीं बताई थी। बता दें फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में अजय देवगन भी नजर आएंगे।

अजय ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “इस कहानी का दिल एक योद्धा है और धड़कन आजाद। बड़े पर्दे पर 17 जनवरी 2025 को इस कहानी के एडवेंचर का गवाह बनिए।” राशा ने भी यह पोस्टर शेयर किया है। इसे अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर रहे हैं। रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर प्रोड्यूसर हैं। टीजर देखकर लग रहा है कि फिल्म में क्रांतिकारी योद्धा महाराणा प्रताप के घोड़े की कहानी दिखाई जाएगी।

5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है अल्लू और रश्मिका की मूवी ‘पुष्पा 2’

जैसे-जैसे अल्लू अर्जुन व रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, फैंस की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। इस फिल्म का इतना जबरदस्त क्रेज है कि इसको लेकर लगातार कोई न कोई खबर सामने आ जाती है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। ताजा अपडेट ये है कि रिलीज से पहले 'पुष्पा 2' ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मुंबई के प्रतिष्ठित गेयटी-गैलेक्सी मल्टीप्लेक्स में सभी 6 स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी और ऐसा करने वाली यह पहली मूवी होगी।

फिल्म के हर दिन कुल 18 शो होंगे। इस तरह 'पुष्पा 2' सिनेमा जगत में 52 साल के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रचने को तैयार है। फिल्म गेयटी, गैलेक्सी, जेमिनी, गॉसिप, जेम और ग्लैमर में दिखाई जाएगी। पूर्व में इनमें से केवल 2 या 3 थिएटर में ही कोई फिल्म दिखाई जाती थी।

बता दें 1000 सीट वाले गेयटी में दोपहर 1:00 बजे, शाम 5:00 बजे और रात 9:00 बजे शो होंगे, जबकि 800 सीट वाले गैलेक्सी में दोपहर 12:00 बजे, शाम 4:00 बजे और रात 8:00 बजे फिल्म दिखाई जाएगी। 'पुष्पा 2' के डायरेक्टर सुकुमार हैं। यह साल 2021 में आई फिल्म 'पुष्पा : द राइज' का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री