न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रवीना को राशा ने पहली कमाई से दिया यह प्यारा गिफ्ट, एक्ट्रेस ने इसलिए किया ऋचा का उल्लेख

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 90 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में कदम रखा था। उनके खाते में कई सुपरहिट मूवी हैं। इन दिनों रवीना अक्सर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Oct 2024 1:24:07

2 News : रवीना को राशा ने पहली कमाई से दिया यह प्यारा गिफ्ट, एक्ट्रेस ने इसलिए किया ऋचा का उल्लेख

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 90 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में कदम रखा था। उनके खाते में कई सुपरहिट मूवी हैं। इन दिनों रवीना अक्सर अपनी बेटी राशा थडानी के साथ नजर आती हैं। दोनों में बहुत मजबूत बोंडिंग है। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो के माध्यम से फैंस को उनके प्यार की झलक मिलती रहती है। हाल ही में रवीना को एक कार्यक्रम के दौरान देखा गया। रवीना के हाथ में एक बड़ा सा खूबसूरत भूरे रंग का लैदर हैंडबैग था, जो सबका ध्यान खींच रहा था। यह बैग रवीना को राशा ने अपनी पहली कमाई से गिफ्ट किया है।

दरअसल राशा ने कोई एड शूट पूरा किया, जिसके बाद उन्हें पे चेक मिला और वह अपनी मां के लिए ये हैंडबैग ले आईं। रवीना ने पैपराजी को बैग दिखाते हुए कहा, “प्लीज याद रखना कि ये फेक लैदर है। कभी सोचो कि ये लैदर लेकर घूम रही है। राशा ने हाल ही एक विज्ञापन किया था, तो उसने मुझे ये गिफ्ट किया। लेकिन ये फेक लैदर बैग है। फेक।” बता दें राशा ने हाल ही ‘जिगरा’ फेम एक्टर वेदांग रैना के साथ एक फेस्टिव एड शूट किया था, जिसकी तस्वीरें काफी चर्चा में हैं। राशा जल्द ही अभिषेक कपूर की फिल्म में अजय देवगन के भतीजे अमन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

यह एक्शन-एडवेंचर फिल्म होगी। दूसरी ओर, रवीना, अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। फैंस को अक्षय और रवीना की जोड़ी खूब पसंद आती है। दोनों ने कुछ शानदार फिल्मों में काम किया है। रवीना को आखिरी बार 9 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई फिल्म 'घुड़चढ़ी' में संजय दत्त के साथ देखा गया था।

रवीना ने याद की भीड़ द्वारा उन्हें घेरने वाली घटना, ऋचा चड्ढा के साथ भी हो चुका ऐसा

रवीना टंडन ने हाल ही में कथित तौर पर इस साल उनके ऊपर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगने और भीड़ द्वारा घेर लिए जाने की घटना को याद किया। रवीना ने न्यूज एक्स लाइव से बातचीत में कहा कि मुझ पर हुए हमले के अगले दिन मेरे पास ऋचा चड्ढा का फोन आया, जिन्होंने भीड़ के साथ हुए इसी तरह के अनुभव के बारे में बताया।

ऋचा आधिकारिक शिकायत नहीं दर्ज करा पाईं और उनके पास अधिकारियों की सलाह के अनुसार निजी तौर पर मामले को सुलझाने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं था। सच्चाई रिकॉर्ड करने के लिए कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। ये घटनाएं मुंबई में एक परेशान करने वाले पैटर्न को दर्शाती हैं, जो केवल डर पैदा करने के लिए रची गई लगती हैं। पुलिस जांच ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भीड़ का हमला मुझसे पैसे ऐंठने के इरादे से किया गया था।

बता दें कि जून में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें रवीना और स्थानीय लोगों के एक ग्रुप की आपसी मुठभेड़ दिखाई गई थी, जिन्होंने अभिनेत्री पर और उनके ड्राइवर पर तीन महिलाओं पर हमला करने का आरोप लगाया था। जब रवीना ने स्थिति को सुलझाने के लिए भीड़ से बात करने की कोशिश की तो कथित तौर पर अभिनेत्री को धक्का मारा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री