न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘हाउस अरेस्ट’ के बाद फिर फंसे एजाज, एक्ट्रेस ने दर्ज कराया रेप का केस, बॉलीवुड की मशहूर हस्ती का निधन

उल्लू ऐप पर रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ के विवाद के बीच ‘बिग बॉस 7’ फेम एक्टर एजाज खान एक और मुश्किल में फंस गए हैं। मुंबई के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 May 2025 12:30:00

2 News : ‘हाउस अरेस्ट’ के बाद फिर फंसे एजाज, एक्ट्रेस ने दर्ज कराया रेप का केस, बॉलीवुड की मशहूर हस्ती का निधन

उल्लू ऐप पर रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ के विवाद के बीच ‘बिग बॉस 7’ फेम एक्टर एजाज खान एक और मुश्किल में फंस गए हैं। मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में एजाज के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ है। एक 30 साल की एक्ट्रेस ने एजाज पर ये आरोप लगाया है। एक्ट्रेस का कहना है कि एजाज ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण किया। साथ ही एजाज ने शो में काम देने का भी वादा किया था। एजाज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 64 (2) (M) और 74 में केस दर्ज हुआ है। अभी इस पूरे मामले में एजाज की तरफ से किसी प्रकार का कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया।

एक्ट्रेस ने कहा कि एजाज ने उल्लू ऐप में आने वाले शो ‘हाउस अरेस्ट’ और बाकी अन्य प्रोजेक्ट में काम दिलवाने का वादा किया था। एजाज ने शादी के लिए प्रपोज किया और शादी करने का भरोसा भी दिया। उसने 25 मार्च को शादी का वादा कर अपने घर में रेप किया। एजाज का कहना था कि उसके धर्म में चार शादी करने की इजाजत है। इसके कुछ दिन बाद फिर से शादी करने का भरोसा देकर एक बार फिर शारीरिक शोषण किया। उल्लेखनीय है कि एजाज ने एंड्रेया खान के साथ शादी की है। उनके एक बेटा एलेक्जेंडर है। वैसे एजाज का विवादों से पुराना नाता रहा है।

साल 2018 में मुंबई के नारकोटिक्स डिपार्टमेंट से उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद एजाज 26 महीने तक ऑर्थर रोड जेल में बंद थे। फिलहाल एजाज ‘हाउस अरेस्ट’ के कारण चर्चाओं में हैं। उन्हें NWC ने 9 मई को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस शो की एक आपत्तिजनक क्लिप वायरल हुई थी, जिसके बाद एजाज की खूब आलोचना हुई थी।

ajaz khan,actor ajaz khan,bigg boss 7,house arrest,ullu app,ajaz rape case,wasiq khan,production designer wasiq khan,wasiq khan death

प्रोडक्शन डिजाइनर वासिक खान हुए दुनिया से रुखसत, कई हिट फिल्मों के सेट किए तैयार

बॉलीवुड के दिग्गज प्रोडक्शन डिजाइनर वासिक खान (50) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। फिल्म डायरेक्टर अश्विनी चौधरी ने अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए यह दुखद समाचार शेयर किया। वासिक ने अनुराग के साथ कई चर्चित फिल्में की हैं। ‘ब्लैक फ्राइडे’ (2004), ‘नो स्मोकिंग’ (2007), ‘गुलाल’ (2009), ‘दैट गर्ल इन येलो बूट्स’ (2011) और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ (2012) जैसी फिल्मों में उनके रियलिस्टिक और शानदार सेट्स ने सबका ध्यान खींचा। सलमान खान की ‘वॉन्टेड’ (2009) और ‘दबंग’ (2010) में वासिक के सेट्स की खूब तारीफ हुई।

‘दबंग’ के लिए उन्होंने 100 से ज्यादा स्केच तैयार किए थे। इसके अलावा ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ (2013), ‘रांझणा’ (2013), ‘टैक्सी नंबर 9211’ (2006), ‘तनु वेड्स मनु’ (2011) और ‘तेरे बिन लादेन’ (2010) में भी उनके काम को तारीफें मिलीं। वासिक दिल्ली में पले-बढ़े। साल 1996 में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया। उनके पिता इंजीनियर थे, लेकिन वासिक ने कला और फिल्मों की दुनिया को करिअर बनाने का फैसला किया।

पढ़ाई के दौरान ही उनकी मुलाकात फेमस आर्ट डायरेक्टर समीर चंदा से हुई, जिन्होंने वासिक की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें इस फील्ड में आगे बढ़ने के लिए कहा। उन्होंने समीर चंदा के साथ मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘इरुवर’ और श्याम बेनेगल की ‘हरी-भरी’ में काम किया। यही दो फिल्में उनके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुईं।

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी