न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘डॉन 3’ का टीजर देख आप भी हो जाएंगे रणवीर के दीवाने, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के 10 साल पूरे होने पर दीपिका...

डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ में एक बड़ा सस्पेंस खत्म हो गया है। फरहान ने मंगलवार को साफ कर दिया था कि इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Aug 2023 1:24:10

‘डॉन 3’ का टीजर देख आप भी हो जाएंगे रणवीर के दीवाने, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के 10 साल पूरे होने पर दीपिका...

डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ में एक बड़ा सस्पेंस खत्म हो गया है। फरहान ने मंगलवार को साफ कर दिया था कि इस बार डॉन में शाहरुख खान नहीं होंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया था कि उनकी जगह कौन लेगा, लेकिन आज बुधवार (9 अगस्त) को खुद उन्होंने इसे जगजाहिर कर दिया। इस बार ‘डॉन’ बने हैं अपनी जबरदस्त एनर्जी के लिए मशहूर एक्टर रणवीर सिंह।

फरहान ने ‘डॉन 3’ का टीजर जारी कर दिया है। वीडियो में रणवीर किसी ऊंची इमारत के अंदर बैठे हैं। रणवीर बोलते हैं, ‘शेर जो सो रहा है, वो जागेगा कब, पूछते हैं ये सब…उनसे कह दो कि फिर जाग उठा हूं मैं और फिर सामने जल्द आने को। क्या है ताकत मेरी, क्या है हिम्मत मेरी, फिर दिखाने को। मौत से खेलना जिंदगी है मेरी, जीतना ही मेरा काम है। तुम तो हो जानते, जो मेरा नाम है। 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढती है मुझे, पर पकड़ पाया है मुझको कौन? मैं हूं डॉन।’

अभी तक फिल्म की लीड एक्ट्रेस का खुलासा नहीं हुआ है। वैसे फिल्म में ‘रोमा’ का किरदार निभाने के लिए अभिनेत्री के नाम की चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि कियारा आडवाणी यह रोल अदा करेंगी। कियारा हाल ही में ‘डॉन’ के निर्माता रितेश सिधवानी के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुई थीं।

farhan akhtar,ranveer singh,shahrukh khan,deepika padukone,don 3,chennai express

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ वीडियो शेयर कर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ को किया याद

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 8 अगस्त 2013 के दिन रिलीज हुई थी। दोनों स्टार इससे पहले ‘ओम शांति ओम’ फिल्म में भी काम कर चुके थे। ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में शाहरुख ने ‘राहुल’ तो वहीं दीपिका ने ‘मीनाम्मा’ का रोल निभाया था। यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर थी।

दीपिका ने मंगलवार को फिल्म के 10 साल होने पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें दीपिका के साथ उनके पति रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। दीपिका और रणवीर का ये पुराना वीडियो है। इसमें रणवीर और दीपिका फिल्म का फेमस डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दीपिका-रणवीर उनकी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

दीपिका ने कैप्शन में लिखा-वे कहते हैं एक एक्टर के लिए कॉमेडी सबसे मुश्किल जॉनर है। इसलिए जब मुझे 'चेन्नई एक्सप्रेस' की पेशकश की गई, तो मुझे पता था कि मेरे सामने एक कठिन चुनौती है और जबकि मुझे ‘मीनाम्मा’ को ढूंढने में थोड़ा समय लगा, एक ऐसी प्रक्रिया जो बेहद अकेली है और कई बार भयावह भी होती है।

मैं आभारी हूं कि हम एक ऐसा चरित्र बनाने में सक्षम हुए जो न केवल फिल्म का पर्याय है, बल्कि ऐसा भी है जो आज भी कायम है। इस तारीख तक भरपूर प्यार पाएं #10YearsOfChennaiExpress। आपको बता दें कि डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने 425 करोड़ रुपए का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था। इसका गाना ‘लूंगी डांस’ काफी लोकप्रिय हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका