न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, अमिताभ ने किया ऐसा ट्वीट तो फैंस लेने लगे चुटकी

एक्टर रणवीर सिंह पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फैंस में इस फिल्म को लेकर तगड़ा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Oct 2025 2:13:11

2 News : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, अमिताभ ने किया ऐसा ट्वीट तो फैंस लेने लगे चुटकी

एक्टर रणवीर सिंह पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फैंस में इस फिल्म को लेकर तगड़ा क्रेज है। फिल्म से जब से एक्टर का फर्स्ट लुक सामने आया है, तब से इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। रणवीर की पिछली फिल्म साल 2023 में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी। इसके बाद से ही रणवीर के चाहने वाले उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आज गुरुवार (16 अक्टूबर) को फिल्म का पहला गाना टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने 2 मिनट 39 सैकंड का ट्रैक जारी किया है। इसके बोल हैं ‘ना दे दिल परदेसी नू…’

गाने में रणवीर को खूंखार अवतार में देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि रणवीर इस फिल्म में फुल एक्शन मोड में नजर आएंगे। गाने का वीडियो अब सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर लाइव है और ऑडियो सभी बड़े प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। शाश्वत सचदेव और चरणजीत आहूजा ने इस गाने को मॉडर्न हिप-हॉप और पंजाबी फ्लेवर के साथ बनाया है। हनुमानकाइंड, जैस्मीन संडलस, सुधीर यदुवंशी, शाश्वत सचदेव, मोहम्मद सादिक और रंजीत कौर की दमदार आवाज खास है। गाने के लिरिक्स हनुमानकाइंड, जैस्मीन और बाबू सिंह मान ने लिखे हैं।

हनुमानकाइंड का यह पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट है। उन्होंने इसमें अपनी रैप स्टाइल और देसी अंदाज दिखाया है, जो रणवीर की स्क्रीन पर मौजूदगी के साथ बिल्कुल फिट बैठती है। म्यूजिक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शाश्वत सचदेव कहते हैं कि ‘ना दे दिल परदेसी नूं’ एक फोक क्लासिक है। इसे ‘धुरंधर’ के लिए दोबारा बनाना मेरे लिए सम्मान की बात थी पर साथ यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी थी। यह गाना फिल्म की कहानी का हिस्सा था, और मैंने इसकी धुन उसी जोश से तैयार की।

इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर हैं, जो एक्ट्रेस यामी गौतम के पति हैं। फिल्म में रणवीर पाकिस्तान में रहकर आतंकियों का सफाया करेंगे। वे एक सीक्रेट एजेंट के रोल में दिखने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल के आखिर में 5 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर के साथ आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन की भी अहम भूमिकाएं हैं।

ranveer singh,actor ranveer singh,dhurandhar,dhurandhar title track,aditya dhar,ranveer dhurandhar,amitabh bachchan,big b,amitabh tweet,amitabh fans

अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट अक्सर बटोरती हैं सुर्खियां

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे अक्सर अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनकी अधिकतर पोस्ट में कुछ ऐसा होता है, जो फैंस का ध्यान खींच लेती हैं। बिग बी ने अब अपने X (ट्विटर) अकाउंट से एक ऐसी पोस्ट की, जिसने फिर हलचल मचा दी। अमिताभ ने बुधवार रात 11 बजकर 6 मिनट पर पोस्ट नंबर T-5533 साझा की, जिसमें केवल दो शब्द थे – ‘निकाल दिया…’ इसने फॉलोअर्स को असमंजस में डाल दिया और वे सोचने पर मजबूर हो गए कि अमिताभ कहना क्या चाहते हैं।

कुछ ही देर में ढेरों प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूज़र्स ने इसे उनके पारिवारिक जीवन से जोड़ना शुरू कर दिया। खासकर अमिताभ की पत्नी लीडर व एक्ट्रेस जया बच्चन को लेकर लोगों ने खूब चुटकी ली। एक यूजर ने लिखा, “बिग बी, ये रात को 11 बजे कौन निकाल दिया? जया जी तो नहीं?” दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, “सर, बहस मत किया करो, माफी मांग लो।” एक अन्य यूजर ने ‘सिलसिला’ फिल्म की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आपको 1973 से झेल रही हैं, अब बस माफी मांग लीजिए।”

किसी ने इसे फिल्मी सस्पेंस तो किसी ने T-सीरीज से जुड़ा मामला बताया। कुछ लोग इसे अमिताभ की अगली फिल्म का इशारा मान रहे हैं। बता दें अमिताभ हाल ही 11 अक्टूबर को 83 साल के हो गए। वे आज भी जबरदस्त एक्टिव हैं और अपने काम को लेकर जरा भी कोताही नहीं बरतते। वे इस समय 'कौन बनेगा करोड़पति’ होस्ट कर रहे हैं। उनकी अगली फिल्म 'कल्कि 2898 AD' का सीक्वल होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह