न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का 22वें दिन भी धमाकेदार प्रदर्शन, ‘जवान’ और ‘कल्कि’ को पछाड़कर रचा इतिहास

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 22वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। ‘जवान’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ को पीछे छोड़ते हुए फिल्म टॉप-5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 27 Dec 2025 8:09:55

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का 22वें दिन भी धमाकेदार प्रदर्शन, ‘जवान’ और ‘कल्कि’ को पछाड़कर रचा इतिहास

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ एक भव्य स्तर पर बनी एक्शन स्पाई थ्रिलर है, जो वास्तविक खुफिया अभियानों से प्रेरित है। करीब दो साल के लंबे अंतराल के बाद रणवीर सिंह ने इस फिल्म के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर जोरदार वापसी की है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान खड़ा किया कि शुरुआती तीन हफ्तों तक इसकी रफ्तार थमने का नाम ही नहीं लिया। टिकट खिड़की पर लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए अब ‘धुरंधर’ अपने चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। ऐसे में हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को फिल्म ने कितनी कमाई की।

22वें दिन भी ‘धुरंधर’ का असर बरकरार

आदित्य धर के निर्देशन और लेखन में बनी ‘धुरंधर’ मजबूत स्टारकास्ट और दमदार कहानी के दम पर तीन हफ्ते बीतने के बाद भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों से फिल्म को और प्रभावशाली बना दिया है। रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ यह फिल्म हर गुजरते दिन नए कीर्तिमान स्थापित करती नजर आ रही है और चौथे हफ्ते में कदम रखने के बाद भी इसका जलवा कायम है।

हालांकि चौथे शुक्रवार को फिल्म की कमाई में स्पष्ट गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद ‘धुरंधर’ ने डबल डिजिट में ही कारोबार किया, जो इसकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

अगर हफ्तावार कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये की कमाई की।

दूसरे हफ्ते में फिल्म ने और रफ्तार पकड़ते हुए 253.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

तीसरे हफ्ते में भी इसकी चमक फीकी नहीं पड़ी और इस दौरान 173 करोड़ रुपये बटोरे।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को फिल्म ने करीब 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

इन आंकड़ों के साथ ‘धुरंधर’ की 22 दिनों की कुल कमाई अब 648.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

‘जवान’ और ‘कल्कि’ को पछाड़कर रचा इतिहास

भले ही 22वें दिन कमाई में गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन इसी दिन ‘धुरंधर’ ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। 648.50 करोड़ रुपये की कुल कमाई के साथ इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा की टॉप-5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में जगह बना ली है। इसके साथ ही रणवीर सिंह की इस फिल्म ने शाहरुख खान की सुपरहिट ‘जवान’ (640.25 करोड़ रुपये) और ‘कल्कि 2898 एडी’ (646.31 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड