न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘83’ फिल्म की स्क्रीनिंग पर सितारों से गुलजार हुई महफिल, दीपिका के लुक पर सेलेब्रिटीज ने दिए ये कमेंट

स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मच अवेटेड फिल्म ‘83’ सिनेमाघरों में 24 दिसंबर से अपना जादू चलाने को तैयार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 1:26:13

‘83’ फिल्म की स्क्रीनिंग पर सितारों से गुलजार हुई महफिल, दीपिका के लुक पर सेलेब्रिटीज ने दिए ये कमेंट

स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मच अवेटेड फिल्म ‘83’ सिनेमाघरों में 24 दिसंबर से अपना जादू चलाने को तैयार है। इससे पहले बुधवार (22 दिसंबर) रात को मुंबई में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग की गई। इस मौके पर 1983 की वनडे विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य अपनी पत्नियों के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत में रणवीर सिंह ने अपने सह-कलाकारों और टीम के सदस्यों को बधाई दी। फिल्म की सह निर्माता दीपिका इसमें कपिल देव की पत्नी रोमी का रोल निभा रही हैं। दीपिका के पिता दिग्गज शटलर प्रकाश पादुकोण, मां उज्जवला और बहन अनीशा भी वहां थे।

रेड कार्पेट पर फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर, सुनील गावस्कर व पत्नी मार्शनील और कपिल व रोमी तथा कृष्णमाचारी श्रीकांत, दिलीप वेंगसरकर, संदीप पाटिल, मदनलाल, सैयद किरमानी, रवि शास्त्री, रोजर बिन्नी, कीर्ति आजाद और बलविंदर सिंह संधू भी वहां पहुंचे। करण जौहर, आयुष्मान खुराना व पत्नी ताहिरा कश्यप, पूजा हेगड़े, वाणी कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी और ‘फैमिली मैन 2’ स्टार प्रिया मणि ने भी पार्टी का मजा लिया। फिल्म में रणवीर व दीपिका के साथ पंकज त्रिपाठी, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, साकिब सलीम, अम्मी विर्क, जीवा, जतिन सरना और धैर्य करवा भी हैं।

रेड कार्पेट पर दीपिका पादुकोण का गॉर्जियस लुक रहा सेंटर ऑफ अट्रेक्शन

दीपिका पादुकोण ने अपने आकर्षक लुक, लहराते बाल, ऑफ-शोल्डर ब्लैक गाउन और डायमंड नेकलेस से सबका दिल जीत लिया। उनके गॉर्जियस लुक ने सभी का ध्यान खींचा। स्टनिंग गाउन में दीपिका की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए वो कम है। दीपिका ने लुक को क्लासी नेकपीस, रिंग के साथ टीमअप किया। दीपिका का मेकअप सटल था। विंग आईलाइनर और शॉर्ट वेवी हेयर्स ने उनके लुक में चार चांद लगाए। दीपिका के लुक के सेलेब्स भी कायल दिखे। दीपिका ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।

कैप्शन में लिखा- #ThisIs83. दीपिका की ये पोस्ट तुरंत वायरल हो गई। अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने हार्ट आई इमोजी बनाई। अनुष्का शर्मा ने स्टनिंग लिखा। सोनाक्षी सिन्हा बोलीं- You are divine. रणवीर ने उफ्फ लिखा। अदिति राव हैदरी ने हार्ट इमोजी पोस्ट की। अनीता हसनंदानी ने फायर इमोजी पोस्ट की। दीपिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में पति रणवीर सिंह के लुक की तारीफ की। दीपिका ने रणवीर की फोटो पर कमेंट करते हुए उन्हें हैंडसम बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो