न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, जिसमें कोर्ट ने उनका जब्त पासपोर्ट वापस लौटाने का आदेश दिया। यह आदेश महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच द्वारा पासपोर्ट जब्त किए जाने के बाद आया है। रणवीर ने विवादित बयान के बाद माफी भी मांगी थी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Apr 2025 4:20:39

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, जो एक आपत्तिजनक बयान मामले में फंसे हुए थे, को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। देश की सर्वोच्च अदालत ने रणवीर इलाहाबादिया का जब्त पासपोर्ट वापस लौटाने का आदेश दिया है। उनका पासपोर्ट महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने जब्त किया था, लेकिन अब इस आदेश के बाद पासपोर्ट वापस किया जाएगा।

सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि महाराष्ट्र और असम में दर्ज मामलों की जांच पूरी हो चुकी है। कुछ दिन पहले रणवीर इलाहाबादिया ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने अपना पासपोर्ट वापस लौटाने की अपील की थी। कोर्ट ने पासपोर्ट के मामले पर एक हफ्ते बाद सुनवाई करने की बात कही थी।

पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रणवीर को एक सुझाव भी दिया था। कोर्ट ने कहा था कि रणवीर इलाहाबादिया रिट याचिका दायर करें, क्योंकि जो राहत वह चाहते हैं, वह रिट याचिका में अधिक प्रभावी ढंग से दी जा सकती है।

क्या है विवाद?

यूट्यूबर और कॉमेडियन रणवीर इलाहाबादिया 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में मेहमान के तौर पर शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने माता-पिता के रिश्ते पर एक विवादित बयान दिया था। जैसे ही यह बयान वायरल हुआ, पूरे देश में रणवीर के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा और कई जगहों पर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायतें दर्ज कराई गईं। इसके अलावा, महाराष्ट्र और असम में एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

माफी मांगी थी

मामला बढ़ने पर रणवीर इलाहाबादिया ने माफी मांगी थी। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि जो उन्होंने कहा, वह उन्हें नहीं कहना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा था कि वह वादा करते हैं कि ऐसी गलती फिर कभी नहीं होगी। इस मामले में रणवीर से पूछताछ भी की गई थी, लेकिन अब वह पॉडकास्ट की दुनिया में वापस आ गए हैं और विभिन्न मेहमानों के साथ इंटरव्यू कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी