न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस गाने पर झूमे रणवीर-आलिया, विक्की-कैटरीना की शादी में मोबाइल बैन! सामंथा ने चैतन्य को नहीं किया विश

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग में बिजी हैं। पिछले दिनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Nov 2021 5:54:56

इस गाने पर झूमे रणवीर-आलिया, विक्की-कैटरीना की शादी में मोबाइल बैन! सामंथा ने चैतन्य को नहीं किया विश

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग में बिजी हैं। पिछले दिनों आलिया ने अपनी दोस्त अनुष्का रंजन की शादी अटैंड करने के लिए ब्रेक लिया था। अब वे शूट पर लौट आई हैं। इस बीच बुधवार रात आलिया और रणवीर को गुरुग्राम के एक कॉन्सर्ट में डांस करते देखा गया। डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, गुरुग्राम में एक कॉन्सर्ट चल रहा था जहां पहुंचे रणवीर और आलिया को देखकर फैंस दीवाने हो गए। उस कॉन्सर्ट के मेन अट्रेक्शन रैपर, सिंगर और सॉन्ग राइटर एपी ढिल्लन थे।

रणवीर-आलिया उन्हीं के प्रोग्राम के लिए पहुंचे थे। जब एपी ढिल्लन ने अपना गाना ‘ब्राउन मुंडे’ गाया तब रणवीर और आलिया खुद को नाचने से नहीं रोक पाए। पिंकविला के ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में स्टार जोड़ी गाने पर थिरकती दिखी। उनके आस-पास हजारों लोग जमा है, जो इस कॉन्सर्ट का लुत्फ उठाने आए थे। कुछ दिनों पहले रणवीर-आलिया फिल्ममेकर करण जौहर के साथ दिल्ली की सड़कों पर दिखाई दिए थे।

विक्की-कैटरीना की शादी में मेहमान नहीं ला सकेंगे मोबाइल

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की चर्चा हर ओर है। फैंस इस शादी से जुड़ी हर अपडेट जानने को बेकरार रहते हैं। बताया जा रहा है कि 7 से 12 दिसंबर के बीच शादी समारोह होगा। अब खबर आ रही है कि विक्की और कैटरीना की वेडिंग सेरेमनी में मेहमानों को मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी और सभी को ये नियम फॉलो करना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में कोई भी गेस्ट अपने साथ मोबाइल लेकर नहीं आ सकता। इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी को इस संबंध में आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही वहां मौजूद हर मेहमान पर सिक्योरिटी टीम की नजर रहेगी। बताया जा रहा है कि ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि सोशल मीडिया पर शादी की कोई भी फोटो या वीडियो लीक न हो पाए।

एक स्पेशल टीम शादी में प्राईवेसी का पूरा ध्यान रखेगी। हालांकि शादी के दिन अब बहुत कम रह गए हैं, फिर भी अभी तक विक्की या कैटरीना के परिवार की तरफ से किसी भी तरह का बयान सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई सेलेब्स की वेडिंग सेरेमनी में मोबाइल बैन का नियम देखने को मिला था। प्रियंका चोपड़ा व निक जोनस की रॉयल वेडिंग सेरेमनी में किसी मेहमान को मोबाइल लाने की अनुमति नहीं मिली थी। इनके अलावा रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की शादी में भी इसी नियम को लागू किया गया था।

ranveer singh,alia bhatt,vicky kaushal,katrina kaif,samantha,naga chaitynya,bollywood news in hindi

2 अक्टूबर को अलग हो गए थे नागा चैतन्य और सामंथा प्रभु

कुछ समय पहले साउथ इंडियन स्टार नागा चैतन्य और सामंथा प्रभु का तलाक हो गया था। दोनों के तलाक की खबरें लंबे समय से चर्चा में थीं और पिछले महीने दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। मंगलवार (23 नवंबर) को चैतन्य ने 35वां जन्मदिन मनाया। उन्हें फैंस, सेलेब्स और दोस्तों से सोशल मीडिया पर खूब बधाई और शुभकामनाएं मिलीं, लेकिन सामंथा ने उन्हें विश नहीं किया। अब यूजर्स ने इस बात के लिए सामंथा से नाराजगी जताई है। यूजर्स का कहना है कि रास्ते अलग होते ही सामंथा का दिल बिल्कुल बदल गया है और अब वे दिखा रही हैं कि चैतन्य से बिल्कुल भी संबंध नहीं रखना चाहती हैं।

सामंथा का बचाव करने वाले फैंस ने यह तर्क दिया कि हो सकता है कि उन्होंने चैतन्य को सोशल मीडिया के बजाय निजी तौर पर बधाई दी हो। सामंथा अपनी भावनाएं सार्वजनिक नहीं करना चाहती हो। चैतन्य और सामंथा ने 2 अक्टूबर को अलग होने की घोषणा की थी। सामंथा ने अमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' के माध्यम से हिंदीभाषी क्षेत्रों के दर्शकों में गहरी छाप छोड़ी है। वे जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर