न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रानी मुखर्जी ने सहा है मिसकैरेज का दर्द, 5 माह की प्रेग्नेंसी के बाद खो दिया था बच्चा, एक्ट्रेस ने मेलबोर्न में किया खुलासा

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के दिलकश अंदाज ने कई सालों तक फिल्मी पर्दे पर धूम मचाई। रानी को तीनों खान (शाहरुख, आमिर, सलमान) के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Aug 2023 11:58:20

रानी मुखर्जी ने सहा है मिसकैरेज का दर्द, 5 माह की प्रेग्नेंसी के बाद खो दिया था बच्चा, एक्ट्रेस ने मेलबोर्न में किया खुलासा

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के दिलकश अंदाज ने कई सालों तक फिल्मी पर्दे पर धूम मचाई। रानी को तीनों खान (शाहरुख, आमिर, सलमान) के साथ एक से बढ़कर एक फिल्म में काम करने का मौका मिला। साथ ही वे कुछ नायिका प्रधान फिल्मों में भी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। रानी ने हाल ही इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया) में बतौर स्पीकर हिस्सा लिया था। वहां उन्होंने खुलासा करते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज के बारे में बताया।

आपको बता दें कि रानी की शादी साल 2014 में दिग्गज डायरेक्टर रहे दिवंगत यश चोपड़ा के बेटे फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के साथ हुई थी। उनके एक बेटी आदिरा है, जिसका जन्म 2015 में हुआ था। मिसकैरेज को लेकर रानी ने कहा कि मैंने इस बारे में ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान इसलिए बात नहीं की थी, क्योंकि मुझे लगा कि लोग इसे प्रमोशन की तकनीक बताएंगे।

शायद यह पहली बार है, जब मैं इस बारे में खुलासा कर रही हूं क्योंकि आज की दुनिया में आपकी जिंदगी का हर पहलू चर्चा में रहता है और फिल्म के बारे में बात करके ज्यादा नजरें खींचना एजेंडा बन जाता है। जाहिर तौर पर इस बारे में बात इसलिए नहीं की क्योंकि मुझे ऐसा लगा कि मैं अपना पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर कर रही हूं जिससे फिल्म पर असर होगा...तो यह उस साल की बात है, जब कोविड 19 आया था।

rani mukerji,rani mukerji miscarriage,actress rani mukerji,mrs chatterjee vs norway,aditya chopra

मिसकैरेज के 10 दिन बाद मिला था ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ का ऑफर

साल 2020 में मैं अपने दूसरे बेबी के साथ प्रेग्नेंट हुई थी लेकिन साल के आखिरी में पांच महीने की प्रेग्नेंसी में मैंने बच्चा खो दिया...' ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी मेरे पास मिसकैरेज के 10 दिन बाद ऑफर लेकर आए थे। उन्होंने मुझे स्टोरी बताई, तभी इससे जुड़ गई...इसलिए नहीं कि मैंने बच्चा खोया था और उस इमोशन को फील करती थी बल्कि कई बार कोई फिल्म सही समय पर आती है, जब आप उससे पर्सनली गुजर रहे होते हैं...

तो जब मैंने कहानी सुनी, मुझे यकीन नहीं हुआ, मैंने नहीं सोचा था कि नॉर्वे जैसे देश में एक इंडियन फैमिली को ऐसा कुछ देखना पड़ेगा। ना तो प्रोड्यूसर और ना डायरेक्टर आशिमा छिब्बर इस मिसकैरेज के बारे में जानते हैं, जब वे यह इंटरव्यू देखेंगे तो शॉक हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका