न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कपिल ने रणधीर से पूछा ऐसा सवाल कि करिश्मा...और जब नेहा को उनकी सासु मां ने समझा प्रेगनेंट!

कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और उनके पिता रणधीर कपूर नजर आएंगे। हर बार की तरह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Sep 2021 5:00:48

कपिल ने रणधीर से पूछा ऐसा सवाल कि करिश्मा...और जब नेहा को उनकी सासु मां ने समझा प्रेगनेंट!

कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और उनके पिता रणधीर कपूर नजर आएंगे। हर बार की तरह इस कड़ी में भी कलाकार सेलेब्रिटीज के साथ हंसी-मजाक कर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसका एक प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें कपिल, रणधीर से उनकी फिल्म 'कल आज और कल' के गाने आप यहां आए किस लिए के बारे में पूछते हैं। इस गाने में रणधीर पत्नी बबीता के साथ दिखे थे। तब उनकी शादी नहीं हुई थी। कपिल बोलते हैं कि रणधीरजी गाने में आपकी एक लाइन है-शादी का इरादा है। ये स्टोरी की डिमांड थी कि आपके अंदर से निकली थी ये डिमांड।

तब रणधीर कहते हैं, मेरी डिमांड पहले बनी हुई थी इसलिए मैंने की। इसके बाद कपिल, रणधीर से कहते हैं कि राज कपूर साहब क्या आपके सामने रोमांटिक सीन शूट करते थे या फिर बहाना बनाकर वहां से दूर भेज देते थे। रणधीर कहते हैं-वो सब एक्टिंग होती है। ऐसे मैंने 1500 रोमांटिक सीन किए हैं। कइयों के साथ मैं रियली करना चाहता था और कइयों के साथ कभी नहीं। ये जवाब सुनकर कपिल हंस पड़े, जबकि करिश्मा झेंप गई।

randhir kapoor,karisma kapoor,kapil sharma show,neha kakkar,kiku sharda,jeet movie,bollywood news in hindi

जीत के इस गाने पर कीकू शारदा के साथ थिरकीं करिश्मा

करिश्मा कपूर हाल ही में रियलिटी डांस शो ‘सुपर डांसर 4’ में भी सेलेब्रिटी गेस्ट के तौर पर नजर आई थीं। अब करिश्मा का कपिल शर्मा शो से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें करिश्मा साल 1996 में आई उनकी फिल्म ‘जीत’ के गाने ‘यारा ओ यारा, मिलना हमारा’ पर थिरकती नजर आ रही हैं। ‘जीत’ एक सुपरहिट फिल्म थी और इसमें करिश्मा, सनी देओल और सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यारा ओ यारा... गाना करिश्मा और सनी पर फिल्माया गया था। हालांकि कपिल के शो में करिश्मा कॉमेडियन कीकू शारदा के साथ जमकर थिरकीं। कीकू शो में अक्सर सनी के गेटअप में नजर आते हैं, जबकि कृष्णा अभिषेक सुपरस्टार धर्मेन्द्र की मिमिक्री करते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद से काफी वायरल हो रहा है।

randhir kapoor,karisma kapoor,kapil sharma show,neha kakkar,kiku sharda,jeet movie,bollywood news in hindi

बेबी बंप की फोटो देख कपिल भी हो गए थे नेहा के मजाक का शिकार

रविवार को कपिल के शो में मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़, उनके भाई टोनी कक्कड़ और इंडियन आइडल के टॉप सिक्स प्रतियोगी आए थे। इस दौरान कपिल ने सोशल मीडिया पर नेहा द्वारा डाली गई एक पोस्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि वो भी नेहा का मजाक समझ नहीं पाए और उसके मजाक का शिकार हो गए। दरअसल नेहा ने शादी के कुछ महीने बाद ही पति रोहनप्रीत के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। इसे शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन दिया था 'ख्याल रख्या कर।’ इसके बाद फैंस ने नेहा को सच में प्रेगनेंट मानते हुए इसे ही जल्दी शादी का कारण मान लिया था। नेहा ट्रोल भी हुई थीं।

बाद में पता चला कि ये तस्वीरें उनके गाने 'ख्याल रख्या कर' की हैं। इसी के बारे में कपिल ने कहा कि मैंने भी जब तस्वीर देखी तो मैं भी थोड़ा हैरान रह गया, फिर मैंने भी नेहा को पर्सनली विश कर दिया, जिस पर नेहा का जवाब आया कि अरे आप तो ऐसे ना कहो, ये तो गाना है। फिर नेहा ने कहा कि केवल कपिल ही नहीं बल्कि मेरी सासु मां ने भी इसे सच मान लिया था, उन्होंने भी मुझसे कहा कि ये गुड न्यूज कुछ ज्यादा ही जल्दी नहीं हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर