Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सनी को देख वजन उठाने और पुश-अप के लिए प्रेरित होते थे रणदीप, ‘केसरी 2’ से अक्षय, अनन्या व माधवन के पोस्टर रिलीज

सनी देओल इन दिनों अपनी अगली फिल्म जाट को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें एक बार फिर से उनका जबरदस्त एक्शन अवतार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Mar 2025 8:15:11

2 News : सनी को देख वजन उठाने और पुश-अप के लिए प्रेरित होते थे रणदीप, ‘केसरी 2’ से अक्षय, अनन्या व माधवन के पोस्टर रिलीज

सनी देओल इन दिनों अपनी अगली फिल्म जाट को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें एक बार फिर से उनका जबरदस्त एक्शन अवतार नजर आएगा। उनके सामने एक्टर रणदीप हुड्डा का भी दमदार रोल है। रणदीप एक खतरनाक विलेन के रूप में दिखेंगे। हाल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस का तगड़ा रिस्पोंस मिला। अब रणदीप ने सन्नी के बारे में बात की है और बताया है कि उन्हें उनसे किस चीज की प्रेरणा मिली। रणदीप ने कहा कि मैं हमेशा से सनी देओल का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं।

बड़े होते हुए, हमने उन्हें स्क्रीन पर शक्तिशाली किरदारों में देखा है। मुझे अभी भी याद है कि हमारे स्कूल के हॉस्टल की अलमारियों में उनके पोस्टर लगे थे, उन्हें देखकर हम वजन उठाने और पुश-अप करने के लिए प्रेरित होते थे। जब मुझे उनके साथ काम करने के लिए यह भूमिका ऑफर की गई तो मैं बहुत खुश था क्योंकि मुझे यकीन था कि मैं सनी सर जैसे दिग्गज के साथ एक अल्ट्रा माचो एक्शन स्टार की भूमिका निभा रहा हूं। फिल्म में उनके साथ काम करना मेरे लिए एक सपने जैसा है।

सनी सर एक पावरहाउस हैं और उनके साथ स्क्रीन शेयर करना एक चुनौती और सम्मान दोनों है। बता दें रणदीप को भी बॉलीवुड में करीब दो दशक हो चुके हैं। रणदीप चुनींदा फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ थी, जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। ‘जाट’ की बात करें तो इसके डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी हैं। फिल्म में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसंड्रा भी हैं। ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘केसरी’ का सीक्वल है ‘केसरी चैप्टर 2’, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

‘केसरी’ का दूसरा पार्ट ‘केसरी चैप्टर 2’ काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अनन्या पांडे और आर माधवन भी हैं। फिल्म से तीनों स्टार के मोशन पोस्टर रिलीज हो गए हैं। अक्षय फिल्म में ‘सी. शंकरन नायर’ का रोल कर रहे हैं। अक्षय के पोस्टर में वे बोलते हैं कि ब्रिटिश एम्पायर को अपने ही कोर्ट में घुटनों पर बैठकर भारत से माफी मांगनी होगी। पोस्टर में कैप्शन है, “एक आदमी पूरे एम्पायर के खिलाफ।” अनन्या का पोस्टर भी सामने आया। वह वकील ‘दिलरीत’ का किरदार निभा रही हैं।

पोस्टर शेयर कर अनन्या बोलती हैं कि उस दिन जलियांवाला बाग में जो हुआ उसका सच पूरी दुनिया को पता चलना चाहिए। माधवन अंग्रेजों की तरफ से लड़ रहे वकील का किरदार निभा रहे हैं। माधवन का वॉइस ओवर भी है जिसमें वे बोलते हैं कि ‘शंकरन नायर’ को सिर्फ हराना नहीं है, उसे हमेशा के लिए बर्बाद करना है। बता दें फिल्म 18 अप्रैल को थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर करण सिंह त्यागी हैं।

करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के जरिए इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है। इसमें बैरिस्टर सी. शंकरन नायर की वह लड़ाई दिखाई जाएगी, जिसमें उन्होंने माइकल ओ डायर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा लड़ा और ब्रिटिश राज की क्रूरता को बेनकाब किया। यह एक कोर्टरूम ड्रामा है, जो देशभक्ति और साहस की भावना से भरा होगा। फिल्म के पहले पार्ट में साल 1897 में ब्रिटिश भारतीय सेना की 36वीं सिख रेजिमेंट के 21 सिख सैनिकों और 10000 अफरीदी और ओरकजई पश्तून आदिवासियों के बीच लड़ाई को दिखाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका