न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणबीर कपूर ने 'एनिमल फ्रैंचाइजी' को लेकर किया बड़ा खुलासा, स्क्रिप्ट और शूटिंग को लेकर दिया बड़ा अपडेट

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर खुलासा कर रहे हैं कि एनिमल पार्क कब बनना शुरू होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 12:11:58

रणबीर कपूर ने 'एनिमल फ्रैंचाइजी' को लेकर किया बड़ा खुलासा, स्क्रिप्ट और शूटिंग को लेकर दिया बड़ा अपडेट

वर्ष 2023 की ब्लॉकबस्टर रही एनिमल से रणबीर कपूर ने खासी सुर्खियाँ बटोरी। इस फिल्म ने रणबीर कपूर को न सिर्फ बेहतरीन अदाकार के रूप में प्रतिष्ठापित किया अपितु यह भी सिद्ध किया कि कपूर खानदान का यह चिराग बॉलीवुड में कम से कम दो दशक से ज्यादा समय तक राज करेगा। हालांकि इस फिल्म को लेकर उनकी काफी आलोचना भी हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस सफलता ने इन आलोचनाओं को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया। इस फिल्म ने रणबीर को धांसू एक्टर के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई और इसी फिल्म से उनका स्टारडम भी बढ़ गया। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म और इसके मुख्य विषयों का बचाव करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, वहीं रणबीर ने भी ठीक वैसा ही किया जैसी चाहत मेकर्स को उनसे थी। नपे तुले और संयमित दृष्टिकोण को रणबीर कपूर आगे रखते नजर आए थे।

'एनिमल' का अनुभव दर्शकों के लिए मिलाजुला रहा। फिल्म को लेकर अभी भी लोगों में उत्साह है और इसके अगले पार्ट के लिए दर्शक बेकरार भी हैं। फिल्म के अंतिम कट में ही इसके सीक्वल 'एनिमल पार्क' का टीजर शामिल था, जिसने लोगों का क्रेज दोगुना कर दिया। अब इसी पर रणबीर कपूर ने कई और नई अपडेट साझा की हैं, जो आपको और अधिक बेकरार करेंगी। हालिया बातचीत में रणबीर ने फिल्म को लेकर काफी बातें कीं और बताया कि आने वाले पार्ट में क्या-क्या मिलेगा। साथ ही ये भी खुलासा किया कि अभी फिल्म बनना शुरू नहीं हुई है। इसकी शूटिंग कब से शुरू होगी और उनका किरदार कैसा होगा ये भी रणबीर ने उजागर कर दिया है।

रणबीर कपूर ने हाल ही में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। इस दौरान वहां दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी बात की। रणबीर कपूर ने ‘एनिमल पार्क’ की कहानी का खुलासा किया है। साथ ही यह सुनकर अब कंफर्म हो गया है कि पार्ट 2 से बॉबी देओल का पत्ता कट चुका है।

साक्षात्कार में रणबीर ने सकारात्मक रूप से पुष्टि की कि 'एनिमल फ्रैंचाइजी' वास्तव में एक ट्राइलॉजी होने वाली है। उन्होंने विस्तार से इस पर बात की और जब उनसे पूछा गया कि क्या 'एनिमल पार्क' अभी प्रोडक्शन में है तो उन्होंने कहा, 'अभी निर्देशक दूसरी फिल्म बनाने में व्यस्त हैं। हम साल 2027 से इसकी शुरुआत करेंगे। अभी पहले भाग में तो निर्देशक ने सिर्फ थोड़ी फलर्टिंग की है, आगे की कहानी और भी दिलचस्प होने वाली है। इसे वो तीन पार्ट में बनाने की तैयारी में हैं। इसके दूसरे पार्ट का नाम एनिमल पार्क है। हम सभी इसके पहले भाग से ही अपने विचार साझा कर रहे हैं और अब वो इसे अपने हिसाब से आगे लेकर जाएंगे। अब कहानी और भी दिलचस्प मोड़ लेगी क्योंकि मैं दो किरदार निभाने वाला हूं, एक हीरो का और दूसरा विलेन का। तो ये काफी उत्साहित करने वाला प्रोजेक्ट है, बिल्कुल ही ओरिजिनल कॉन्टेंट के लिए पहचाने वाले निर्देशक है और मैं उनके साथ जुड़ने के लिए काफी उत्साहित हूं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ