न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'इज्जत नहीं गंवानी...', शादियों में पैसे लेकर डांस करने वाले सितारों पर रणबीर कपूर का पुराना इंटरव्यू फिर चर्चा में

रणबीर कपूर का पुराना इंटरव्यू फिर वायरल, जहां उन्होंने शादियों में पैसे लेकर डांस न करने की वजह बताई। अभिनेता ने कहा—पैसा मेरा मकसद नहीं, मैं अपनी इज्जत और परिवार का सम्मान खोना नहीं चाहता।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Nov 2025 6:01:18

'इज्जत नहीं गंवानी...', शादियों में पैसे लेकर डांस करने वाले सितारों पर रणबीर कपूर का पुराना इंटरव्यू फिर चर्चा में

बॉलीवुड में कई बड़े सितारे हाई-प्रोफाइल शादियों, कॉर्पोरेट इवेंट्स और निजी पार्टियों में परफॉर्म करके मोटी कमाई करते हैं। कुछ स्टार इन कार्यक्रमों की मेजबानी भी करते हैं और इसके बदले खूब पैसा वसूलते हैं। लेकिन इंडस्ट्री में एक नाम ऐसा है, जो इस ट्रेंड से पूरी तरह अलग रहता है—रणबीर कपूर। रणबीर हमेशा से इस बात पर अड़े रहे हैं कि वह किसी भी शादी या पार्टी में पैसे लेकर प्रदर्शन नहीं करेंगे।

रणबीर की साफ राय—"मेरे लिए पैसा वजह नहीं है"

अभिनेता ने कई बार इस बात को दोहराया है कि उनका झुकाव कभी पैसों की तरफ नहीं रहा। एक पुराने इंटरव्यू में, जो अब सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है, रणबीर ने स्पष्ट कहा था कि वह शादी या किसी प्राइवेट इवेंट में डांस कर अपनी इमेज के साथ समझौता नहीं कर सकते।

टाइम्स नाउ से बातचीत में उन्होंने कहा था— "मैं ऐसा इसलिए नहीं करता क्योंकि जिस परिवार से मैं आता हूं, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं दूसरों के खिलाफ नहीं हूं जो ऐसा करते हैं, लेकिन ये वो संस्कार नहीं हैं जिनके बीच मैं बड़ा हुआ हूं।"

“पैसा मेरा मकसद नहीं… मैं इज्जत दांव पर नहीं लगाऊंगा”

रणबीर का कहना था कि उन्हें अरबों-खरबों कमाने की लालसा नहीं है। उन्होंने आगे कहा था— "मैं एक्टर हूं, मेरा पैशन कुछ और है। शादी में जाकर डांस करूं और लोग हाथ में शराब का गिलास लेकर कमेंट्स करें—ये मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं ऐसी जगह जाकर खुद का या अपने परिवार का सम्मान नहीं खोना चाहता।"

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह उनकी पर्सनल चॉइस है, न कि किसी तरह की नकारात्मक राय रखने का मामला। उनके मुताबिक— "मैं नहीं चाहूंगा कि मेरे परिवार का भी कोई सदस्य ऐसा करे।"

"स्टारडम के चक्कर में गलत फैसले नहीं लूंगा"

रणबीर कपूर ने यह भी कहा कि कोई उन्हें मजबूर नहीं कर सकता कि वे अपनी सीमा से बाहर जाकर कुछ करें। उनके शब्दों में— "मैं स्टारडम के पीछे भागने वालों में से नहीं हूं। सिर्फ इसलिए कि मैं स्टार हूं, मैं ये नहीं सोच सकता कि मैं कुछ भी कर सकता हूं और सब मंजूर कर लेंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड