न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणबीर की ‘रामायण’ के दोनों पार्ट की रिलीज डेट आई सामने, ‘एनिमल पार्क’ को लेकर मिली यह Update

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार खबरें आ रही हैं। इसके लिए फैंस में भी जबरदस्त क्रेज नजर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Nov 2024 11:48:04

2 News : रणबीर की ‘रामायण’ के दोनों पार्ट की रिलीज डेट आई सामने, ‘एनिमल पार्क’ को लेकर मिली यह Update

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार खबरें आ रही हैं। इसके लिए फैंस में भी जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। इस बीच फिल्म के मामले में एक खुशखबरी सामने आई है। इसकी रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। डायरेक्टर नितेश तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील करते हुए यह जानकारी शेयर की कि फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर थिएटर्स में दस्तक देगा। दूसरा पार्ट साल 2027 की दिवाली पर आएगा।

पोस्ट पर फिल्म के नाम के साथ रिलीज डेट और भगवान राम का धनुष देखने को मिल रहा है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की है। उन्होंने लिखा, “एक दशक से भी ज्यादा समय पहले, मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने के लिए एक महान प्रयास शुरू किया था, जिसने 5000 से ज्यादा सालों तक अरबों दिलों पर राज किया है। और आज मैं इसे खूबसूरती से आकार लेते हुए देखकर रोमांचित हूं क्योंकि हमारी टीमें सिर्फ एक ही उद्देश्य के साथ अथक परिश्रम कर रही हैं।

हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृति - हमारी 'रामायण' का सबसे प्रामाणिक, पवित्र और आश्चर्यजनक रूपांतर दुनिया भर के लोगों के लिए पेश करना। हमारे साथ जुड़ें क्योंकि हम अपने सबसे महान महाकाव्य को गर्व और श्रद्धा के साथ जीवंत करने के अपने सपने को पूरा कर रहे हैं…दिवाली 2026 में भाग 1 और दिवाली 2027 में भाग 2, हमारे पूरे रामायण परिवार की ओर से। पिछले दिनों फिल्म में भगवान राम की मां ‘कौशल्या’ का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस इंदिया कृष्णन ने बताया था कि शूटिंग पूरी हो गई है।

उन्होंने जॉइन फिल्म्स नाम के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में रणबीर ‘श्रीराम’, एक्ट्रेस साई पल्लवी ‘माता सीता’, यश ‘रावण’, अरुण गोविल ‘राजा दशरथ’ और रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ के किरदार में नजर आएंगे। बता दें इस साल की शुरुआत में ही फिल्म के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। ‘राम’ के रूप में रणबीर की झलक ने लोगों का दिल जीत लिया था।

‘एनिमल’ का सीक्वल है ‘एनिमल पार्क’, प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने दी यह जानकारी

निर्माता संदीप रेड्डी वांगा की पिछले साल आई फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी मूवी ने देश-विदेश में जमकर कमाई की। इसकी सफलता के बाद से प्रशंसक इसके सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टी सीरीज के प्रमुख और ‘एनिमल’ प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने इसके बारे में खुलकर बात की।

भूषण ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा कि संदीप फिलहाल उनके डायरेक्शन में बनी रही ‘स्पिरिट’ मूवी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। एक बार जब वे प्रभास के साथ अपना यह प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे, तो रणबीर की अगुवाई वाली सीक्वल का निर्माण अगले छह महीनों के भीतर शुरू होने की उम्मीद है। हमारे पास छह महीने का अंतराल होगा और फिर तुरंत ‘एनिमल पार्क’ होगी।

इससे पहले संदीप ने संकेत दिए थे कि सीक्वल और भी अधिक गहरा और अधिक तीव्र स्वर अपना सकता है। उल्लेखनीय है कि ‘एनिमल’ में रणबीर की इंटेंस परफॉर्मेंस ने लोगों को दीवाना बना दिया था। रणबीर ने ‘रणविजय सिंह’ का रोल प्ले किया था। 'एनिमल' 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री