न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणबीर-नीतू ने किया गणेश विसर्जन, फैंस आलिया को लेकर पूछ रहे सवाल, कपिल ने शेयर की प्यारी तस्वीरें

इन दिनों पूरे देश में गणेशोत्सव का हल्ला है। सब पर गणेशजी की भक्ति का जादू चल रखा है। आम हो या खास धूमधाम से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Sep 2024 12:46:35

2 News : रणबीर-नीतू ने किया गणेश विसर्जन, फैंस आलिया को लेकर पूछ रहे सवाल, कपिल ने शेयर की प्यारी तस्वीरें

इन दिनों पूरे देश में गणेशोत्सव का हल्ला है। सब पर गणेशजी की भक्ति का जादू चल रखा है। आम हो या खास धूमधाम से लोग बप्पा का स्वागत करने के साथ शानदार अंदाज में विदाई करते हैं। हाल ही हमने देखा कि सलमान खान, तमन्ना भाटिया और शिल्पा शेट्टी सहित कई सितारों ने गणेशजी का स्वागत करने के साथ उनका विसर्जन किया। अब एक्टर रणबीर कपूर भी बुधवार (11 सितंबर) को बप्पा की विदाई करते दिखे। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर भीड़ को आगे से हटा रहे हैं।

इस मौके पर रणबीर ने सफेद कुर्ता पहना हुआ था जिस पर गुलाबी रंग के फूल बने हुए थे। रणबीर बेहद स्मार्ट लग रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हर बार की तरह इस बार भी नीतू कपूर कलश पकड़ी नजर आईं और उनके बेटे रणबीर बप्पा को गोद में उठाकर विदा करते दिख रहे हैं। हालांकि पिछली बार की जैसे रणबीर की पत्नी आलिया भट्ट फिर नजर नहीं आईं। यह बात फैंस को काफी खटक रही है। पिछले साल आलिया अपने प्रोजेक्ट के काम से विदेश गई हुई थीं, लेकिन इस बार वह मुंबई में ही हैं।

इसके बावजूद आलिया परिवार के साथ नहीं थीं। यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेट्स दे रहे हैं। एक ने लिखा, “आपकी पत्नी आलिया कहां हैं इस खास मौके पर तो उन्हें साथ होना चाहिए था।” दूसरे ने लिखा, “ना आलिया हैं और ना राहा कम से कम साथ तो आना चाहिए था।” तीसरे ने लिखा, “आलिया कभी भी विसर्जन या पूजा के काम में नजर नहीं आती हैं।” रणबीर इन दिनों अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर लाइमलाइट में हैं। वे इसकी शूटिंग में बिजी हैं और किरदार में ढलने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

कपिल शर्मा के घर विराजे गणपति बप्पा, बेटी अनायरा ने खींचा सबका ध्यान

दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर भी गणपति बप्पा विराजे। कपिल ने धूमधाम से बप्पा का स्वागत किया। उन्होंने पत्नी गिन्नी चतरथ और बच्चों के साथ पूजा की और सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में कपिल पत्नी, बेटी अनाया और बेटे के साथ बप्पा की आरती में लीन दिख रहे हैं। कपिल ने आरती के साथ भजन भी किए। उन्होंने मैचिंग आउटफिट्स पहने थे। बीच-बीच में कपिल बेटी के साथ बात करते नजर आए।

कपिल की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। पिंक लहंगा पहने और पिंक लिपस्टिक लगाए 4 साल की अनायरा बेहद क्यूट लग रही थीं। वह तालियां बजा-बजाकर बप्पा की आरती करती दिखीं और सब उन्हीं को देख रहे थे। कपिल के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें वह अपने कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन के साथ ओटीटी पर लौट रहे हैं।

शो का दूसरा सीजन 21 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर शुरू हो रहा है। हाल ही में इसका प्रोमो जारी किया गया था। बता दें इसका पहला सीजन मार्च में शुरू हुआ था और इसमें बॉलीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी। साथ ही करीब 6 साल बाद सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर से कपिल के शो में वापसी की। दोनों में विवाद के कारण बातचीत तक बंद हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री