न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगले साल भी रणबीर-आलिया की शादी नहीं! कैटरीना के घर के बाहर दिखे विक्की, श्वेता ने मनाया बेटे का बर्थडे

हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी दिसंबर में होने की बात खूब चली थी। फिर खबरें आईं कि शादी अगले साल मई-जून में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 1:54:11

अगले साल भी रणबीर-आलिया की शादी नहीं! कैटरीना के घर के बाहर दिखे विक्की, श्वेता ने मनाया बेटे का बर्थडे

हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी दिसंबर में होने की बात खूब चली थी। फिर खबरें आईं कि शादी अगले साल मई-जून में होगी। अब ताजा रिपोर्टों के अनुसार स्टार कपल ने एक बार फिर से शादी 2023 तक के लिए टाल दी है। इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। दोनों फिलहाल अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं। आलिया अगले साल तक गंगूबाई, ब्रह्मास्त्र और RRR के प्रमोशन में व्यस्त रहेंगी तथा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी व जी ले जरा भी कतार में हैं।

रणबीर भी शमशेरा और ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन और लव रंजन की फिल्म व एनिमल की शूटिंग में बिजी रहेंगे। साथ ही आलिया-रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र सितंबर 2022 में रिलीज होनी है और इससे पहले वे शादी नहीं करना चाहते हैं। इसके अलावा दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग के पक्ष में हैं और कोरोना के कारण ये मुश्किल हो रहा है। एक और कारण है रणबीर का नया घर जो अभी भी बन ही रहा है। वे घर का काम पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन में रणबीर और आलिया ने काफी समय साथ बिताया है।

ranbir kapoor,alia bhatt,vicky kaushal,katrina kaif,shweta tiwari,palak,bollywood news in hindi

9 दिसंबर को हो सकती है विक्की-कैटरीना की शादी

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी नजदीक है। दोनों राजस्थान में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं, लेकिन अभी तक ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार है। इन खबरों के बीच विक्की को कैटरीना के बांद्रा स्थित घर के बाहर स्पॉट किया गया और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कैजुअल ब्ल्यू टी-शर्ट और मैचिंग शेड्स पहने विक्की बिल्डिंग से बाहर आते समय अपने फोन पर व्यस्त कार में बैठे थे। इस बीच हाल ही में कैटरीना की मां सुजैन टुरकोट को एक दुकान पर शॉपिंग करते हुए स्पॉट किया गया। फोटोग्राफर्स ने उनकी कई तस्वीरें भी लीं। अपनी कार में बैठते वक्त उनका मोबाइल नीचे गिर गया था।

आपको बता दें कि बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कपल सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में भव्य शादी से पहले मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगे। उनकी टीमें पहले से ही शादी से पहले की तैयारियों के लिए कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं। दिवाली के तुरंत बाद उनकी शादी के बारे में चर्चा तेज हो गई। दिवाली वाले दिन ही कबीर खान के घर पर विक्की और कैटरीना ने सगाई कर ली। शादी के लिए रणथम्भोर में 45 होटल बुक किए गए हैं। कैटरीना-विक्की 9 दिसंबर को शादी रचाएंगे। उनकी मेहंदी और संगीत सेरेमनी क्रमश: 7 और 8 दिसंबर को होगी। संगीत सेरेमनी की फराह खान और करण जौहर मिलकर कोरियोग्राफी करेंगे।

श्वेता तिवारी का बेटा रेयांश 5 साल का हुआ, बहन पलक ने शेयर की फोटो

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने दोनों बच्चों के बेहद करीब हैं। श्वेता उनकी हर छोटी-बड़ी खुशियों का खास ख्याल रखती हैं। हाल में श्वेता ने बेटे रेयांश का 5वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। श्वेता ने इंस्टा ट्रेंड को फॉलो करते हुए बर्थडे विश किया। श्वेता की बेटी पलक ने भी अपने भाई के बर्थडे सेलिब्रेशन से कई फोटो शेयर की हैं। श्वेता ने रेयांश के बर्थडे पर उसके साथ एक रील वीडियो बनाया, जो इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। श्वेता ने लिखा-हैप्पी बर्थडे मेरी खुशी का कटोरा। टीवी एक्टर करणवीर बोहरा से लेकर सारा खान तक कई सेलेब्स ने भी रेयांश को बधाई दी है। पलक ने भी भाई रेयांश के बर्थडे बैश से कई सारी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पलक पफ स्लीव्ज वाली येलो फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस में स्टनिंग लग रही हैं। रेयांश जींस और टी-शर्ट में है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो