न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राम कपूर व मोना सिंह की सीरीज ‘मिस्त्री’ का टीजर जारी, दादा की बायोपिक पर नील ने दी यह Update

अभिनेता राम कपूर ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है। हालांकि वे चुनिंदा प्रोजेक्ट ही करते हैं, लेकिन इनमें अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 27 May 2025 8:57:58

2 News : राम कपूर व मोना सिंह की सीरीज ‘मिस्त्री’ का टीजर जारी, दादा की बायोपिक पर नील ने दी यह Update

अभिनेता राम कपूर ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है। हालांकि वे चुनिंदा प्रोजेक्ट ही करते हैं, लेकिन इनमें अपनी छाप छोड़ने में सफल रहते हैं। राम अब लोकप्रिय अमेरिकी टीवी सीरीज 'मॉन्क' का भारतीय रूपांतरण लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'मिस्त्री' रखा गया है। इसमें राम के साथ एक्ट्रेस मोना सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अब निर्माताओं ने 'मिस्त्री' का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसे प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह छा गया है और राम की अदाकारी को भी काफी सराहा जा रहा है।

'मिस्त्री' का प्रीमियर 27 जून से OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर होगा। निर्माताओं ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, “कुछ के लिए अराजक, सभी के लिए एक पहेली। जब बात अनसुलझे रहस्यों की हो, तो मिस्ट्री से बेहतर कोई नहीं।” राम इस सीरीज में जासूस अरमान मिस्त्री का किरदार निभा रहे हैं, जबकि मोना निडर ACP सेहमत सिद्दीकी के रूप में नजर आएंगी। इसमें शिखा तलसानिया और क्षितीश दाते के भी अहम रोल हैं। इसे बनिजय एशिया ने यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है और निर्देशन ऋषब सेठ ने किया है।

राम ने कहा कि अरमान मिस्त्री मेरे अब तक निभाए किसी भी किरदार से बिल्कुल अलग है। इसकी शूटिंग का अनुभव इतना डूबकर करने वाला रहा कि मैं इस किरदार की हर परत, उसकी अजीब बातें, उसकी होशियारी और उसकी कमजोरियों को करीब से समझ पाया। यह किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं बेहद खुश हूं कि यह पर्दे पर किस रूप में सामने आया है। मैं अब और इंतजार नहीं कर सकता कि दर्शक और मेरे फैन्स मुझे मिस्त्री के रूप में जियो हॉटस्टार पर देखें। उल्लेखनीय है कि राम ने पिछले कुछ समय में अपना काफी वजन घटाया है। लोग उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हैरान हैं।

ram kapoor,actor ram kapoor,mona singh,actress mona singh,mistry,mistry web series,neil nitin mukesh,actor neil nitin mukesh,mukesh,nitin mukesh,mukesh biopic

नील नितिन मुकेश ने कहा, मैंने बायोपिक को लेकर डायरेक्टर अभिषेक शर्मा से बात की है

अभिनेता नील नितिन मुकेश इन दिनों अपनी नई ओटीटी सीरीज ‘है जुनून’ की वजह से चर्चाओं में हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि वे अपने दादा मशहूर गायक दिवंगत मुकेश की जिंदगी पर एक फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने पापा (नितिन मुकेश) से अपने दादा की कहानियां सुनीं और उनके पुराने फोटो और यादगार चीजें भी देखीं। नील ने न्यूज18 के साथ बातचीत में कहा कि मैं और मेरी टीम काफी समय से इस कहानी पर काम कर रहे हैं।

बहुत लोग नहीं जानते कि मैं एक प्रोफेशनल लेखक भी हूं और मेरी अपनी एक प्रोडक्शन कंपनी भी है। हमारे पास बहुत अच्छा मटेरियल है। मेरे दादा का जीवन बहुत खूबसूरत था और उनकी कहानी में एक बहुत प्यारा सफर है। लोगों को यह जरूर देखना चाहिए। मैंने बायोपिक को लेकर ‘है जुनून’ के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा से भी बात की है। हम इस प्रोजेक्ट के लिए सही प्लेटफॉर्म, प्रोड्यूसर, एक्टर्स और डायरेक्टर की तलाश में हैं। अभिषेक इस आइडिया को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। मैं उनका इंतजार कर रहा हूं कि वह फ्री हों और मुझे बताएं कि वो इसे कैसे बनाना चाहते हैं।

जब नील से पूछा गया कि मुकेश की भूमिका कौन निभाएगा, तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोई और मुझसे बेहतर ये रोल निभा सकता है। मैं अपने दादा को सबसे अच्छी तरह जानता हूं। मेरे पापा भी चाहते हैं कि मैं ही यह किरदार निभाऊं, क्योंकि यह हमारे लिए बहुत इमोशनल है। अगर कोई प्रोड्यूसर ऐसा समझे कि कोई और ये किरदार बेहतर निभा सकता है, या फाइनेंशियल वजहों से किसी और को लेना ठीक रहेगा, तो मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी