न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिग्गज फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा को 3 महीने की जेल की सजा, मुंबई की कोर्ट ने सुनाया फैसला, ये है पूरा मामला

कई सुपरहिट फिल्में बना चुके डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा (62) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वे अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Jan 2025 12:47:02

दिग्गज फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा को 3 महीने की जेल की सजा, मुंबई की कोर्ट ने सुनाया फैसला, ये है पूरा मामला

कई सुपरहिट फिल्में बना चुके डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा (62) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वे अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल रामू की चिंता बढ़ाने वाली एक खबर है। मुंबई की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसके साथ ही उन्हें 3 महीने की सजा भी सुनाई है। इंडिया टुडे में छपी खबर के मुताबिक मुंबई की कोर्ट ने चेक बाउंसिंग मामले में उन्हें सजा सुनाई है। उन्हें 3.72 लाख रुपए का मुआवजा भी देना होगा। मंगलवार को मुंबई की अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने ये फैसला सुनाया। मामला 7 साल पुराना है।

जब फैसला सुनाया गया तब रामू कोर्ट में मौजूद नहीं थे। मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया, “फैसले के दिन आरोपी गैरहाजिर रहा, उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया जाए और संबंधित पुलिस स्टेशन के जरिए उसकी गिरफ्तारी की जाए। रामू को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के सेक्शन (धारा) 131 के तहत सजा हुई है। यह मामला 2018 का है, जब महेशचंद्र मिश्रा ने रामू की फर्म कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

साल 2022 में कोर्ट ने रामू को जमानत दी थी और 5000 रुपए का मुआवजा देने का निर्देश दिया था। उल्लेखनीय है कि रामू कुछ सालों से वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं, क्योंकि उनकी फिल्में भी कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं। इसके अलावा उन्हें कोविड-19 महामारी के दौरान अपना ऑफिस भी बेचना पड़ा था।

दिग्गज फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा को 3 महीने की जेल की सजा, मुंबई की कोर्ट ने सुनाया फैसला, ये है पूरा मामला

‘रंगीला’ फेम रामू ने किया नई फिल्म ‘सिंडिकेट’ का ऐलान, लिखा...

विवाद के बीच रामू ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। उनकी इस फिल्म का नाम ‘सिंडिकेट’ है। ये ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया है। रामू ने 22 जनवरी को एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा कर लिखा कि 'सिंडिकेट' सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म नहीं है, बल्कि यह मानव की भयावह क्षमता को दिखाएगी। फिल्म अपराध और आतंक की प्रकृति को उजागर करेगी। अपराध और आतंक कभी नहीं मरते।

वे अधिक घातक रूपों में वापस आते रहते हैं। रामू ने कई दक्षिण भारतीय फिल्में बनाई हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड के हिट निर्देशकों में भी होती है। 'रंगीला' उनकी बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से आमिर खान के साथ-साथ उर्मिला मातोंडकर के करिअर को भी नई ऊंचाई मिली थी। उनकी फिल्म 'सत्या' ने मनोज बाजपेयी को रातों-रात स्टार बना दिया था। 'कंपनी' भी उनकी सफल फिल्मों में से एक है। 'सरकार' के लिए भी रामू ने दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा