फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस के पैरों पर बैठे राम गोपाल वर्मा, फिर किया किस, वीडियो देख भड़के यूजर्स
फिल्म को प्रमोट करने का जो तरीका राम गोपाल ने अपनाया है वो लोगों को पसंद नहीं आया। जिसके चलते वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। कई ने तो राम गोपाल वर्मा के इस कदम पर हैरानी भी जाहिर की है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Thu, 08 Dec 2022 12:17:20
राम गोपाल वर्मा जल्दी ही एक नई फिल्म लेकर आने वाले हैं, जिसका नाम है ‘डेंजरस (Dangerous)’। ऐसे में वह अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं। लेकिन, फिल्म को प्रमोट करने का जो तरीका राम गोपाल ने अपनाया है वो लोगों को पसंद नहीं आया। जिसके चलते वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। कई ने तो राम गोपाल वर्मा के इस कदम पर हैरानी भी जाहिर की है।
दरअसल, गोपाल वर्मा ने हाल ही में ट्विटर पर अभिनेत्री आशु रेड्डी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘वेट फॉर मोर’।