फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा कुछ ही दिनों पहले 60 साल के हुए हैं ऐसे में उन्होंने अपने करीबियों के साथ अपना 60वां जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाया। फिल्म मेकर ने हैरदाबाद के एक पब में अपनी मूवी की टीम के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। जन्मदिन में कुछ टॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल थे जैसे कि उनके पूर्व सहायक और निर्देशक पुरी जगंध और प्रोडक्शन पार्टनर चार्ममे कौर। बड़ा सा केक काटकर सभी ने राम गोपाल वर्मा का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसी पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में राम गोपाल वर्मा एक्ट्रेस नैना गांगुली (Naina Ganguly) के साथ बेहद रंगीन अंदाज में नजर आ रहे है। जहां राम गोपाल वर्मा के एक हाथ में जाम का गिलास है तो वहीं दूसरी ओर नैना उन्हें किस करते और जन्मदिन की बधाई देती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस लाल साड़ी में बेहद हॉट लग रही हैं। ऐसे में उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।














