राम चरण की ‘पेड्डी’ की रिलीज डेट हुई तय, 27 मार्च 2026 को होगा ग्लोबल प्रदर्शन
यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार सुर्खियों में रही है और अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में ग्लोबली रिलीज होगी।
Posts by : Rajesh Bhagtani |
Updated on: Sat, 06 Sep 2025 12:22:00
ग्लोबल स्टार राम चरण अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार सुर्खियों में रही है और अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में ग्लोबली रिलीज होगी।
आधा सफर पूरा, शूटिंग और एडिटिंग जारी
फिल्म से जुड़े ताज़ा अपडेट ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है। मेकर्स ने राम चरण और टीम की एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग जोरों पर है और साथ ही एडिटिंग का काम भी चल रहा है। पोस्ट में लिखा गया— “क्राफ्ट्समैन एट वर्क, टीम दिन-रात मेहनत कर रही है, शूट और एडिट साथ-साथ हो रहे हैं, फिल्म ने अपने प्रोडक्शन का आधा सफर पूरा कर लिया है।”