न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रकुल को 4 दिन बाद ही इस एक्ट्रेस ने कर दिया था रिप्लेस, बेटी के साथ पहली बार नजर आया स्टार कपल

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी खास जगह बना ली है। मॉडलिंग के बाद रकुल ने एक्टिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Oct 2024 1:27:07

2 News : रकुल को 4 दिन बाद ही इस एक्ट्रेस ने कर दिया था रिप्लेस, बेटी के साथ पहली बार नजर आया स्टार कपल

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी खास जगह बना ली है। मॉडलिंग के बाद रकुल ने एक्टिंग करिअर की शुरुआत साल 2009 में आई कन्नड़ फिल्म 'गिल्ली' से की थी। साल 2014 में 'यारियां' उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। हाल ही में रकुल ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे 4 दिन के अंदर उनके हाथ से एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट निकल गया था। रकुल ने फिल्मफेयर के साथ बातचीत में कहा कि वो एक तेलुगु फिल्म थी, जिसके लिए मैंने 4 दिन की शूटिंग कर ली थी, लेकिन फिर मुझे रिप्लेस कर दिया गया।

ये फिल्म प्रभास के साथ थी और मुझे फिल्म बहुत पसंद आई थी। सभी लोग अच्छे इरादों के साथ थे। मैं कॉलेज के सैकंड ईयर में थी और सेट पर अपने एग्जाम्स की तैयारी करती थी। फिल्म का नाम 'मिस्टर परफेक्ट' था'। पहले शेड्यूल के बाद, मैं दिल्ली गई और मुझे वहां पता चला कि मेरी जगह काजल अग्रवाल को ले लिया गया है।

उसी हफ्ते, काजल और प्रभास की एक और फिल्म रिलीज हुई और वो सुपरहिट हो गई इसीलिए निर्माताओं ने उसी कास्ट को फिर से लेने का फैसला किया। ऐसा कई बार होता है जब किसी नई लड़की को बदल दिया जाता है। जब मुझे दिल्ली में पता चला कि मुझे बदल दिया गया है तो मैंने सोचा कोई बात नहीं, मेरे लिए कुछ बेहतर होगा।

rakulpreet singh,actress rakulpreet singh,jackky bhagnani,kajal aggarwal,actress kajal aggarwal,prabhas,richa chadha,ali fazal,richa ali daughter

अली फजल और ऋचा चड्ढा को बेटी के साथ एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट

एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों पेरेंटिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। ऋचा ने कुछ दिनों पहले बेटी को जन्म दिया था। फैंस नन्हीं परी की एक झलक पाने को बेकरार हैं। इस बीच, माता-पिता बनने के बाद ऋचा और अली पहली बार बेटी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि ऋचा ने बेटी को गोद में लिया हुआ था। हालांकि एक्ट्रेस ने इस दौरान अपनी बेटी का चेहरा पूरी तरह से कवर किया हुआ था। उनके साथ अली भी थे। अली और ऋचा कैजुअल लुक में नजर आ रहे थे। अली ने ब्लू कलर की टीशर्ट और खाकी रंग की कार्गो पहनी हुई थी। ‘मिर्जापुर’ एक्टर ने पैरों में चप्पल और सिर पर रेड कैप लगाई हुई थी। वे इस दौरान एक बैग भी लिए हुए नजर आए।

ऋचा ने पिंक कलर का ट्राउजर पहना था जिसे उन्होंने व्हाइट टीशर्ट और व्हाइट कैप के साथ पेयर किया था। ये जोड़ी अपनी लाडली के साथ कहीं घूमने के लिए जा रही है। उल्लेखनीय है कि ऋचा और अली ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद कपल ने साल 2022 में शादी कर ली। उन्होंने इस साल 16 जुलाई को बिटिया का स्वागत किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री