Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नेपोटिज्म के चलते रकुलप्रीत ने गंवाई फिल्में, कार दुर्घटना में बाल-बाल बचा एक्टर, पत्नी भी थीं साथ

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने साल 2009 में कन्नड़ फिल्म 'गिल्ली' से अपने करिअर की शुरुआत की थी। नेशनल लेवल गोल्फ प्लेयर रही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Sep 2024 2:17:01

2 News : नेपोटिज्म के चलते रकुलप्रीत ने गंवाई फिल्में, कार दुर्घटना में बाल-बाल बचा एक्टर, पत्नी भी थीं साथ

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने साल 2009 में कन्नड़ फिल्म 'गिल्ली' से अपने करिअर की शुरुआत की थी। नेशनल लेवल गोल्फ प्लेयर रही रकुल 40 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिनमें साउथ और बॉलीवुड की फिल्में शामिल हैं। रकुल ने हाल ही में पॉडकास्ट ‘द रणवीर अल्लाहाबादिया शो’ में फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) को लेकर खुलकर बात की। रकुल ने बिना किसी बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है।

रकुल ने कहा कि हां नेपोटिज्म होता है और इस चक्कर में मैंने कई फिल्में खोई हैं। हालांकि मैं ऐसी इंसान नहीं हूं जो बस बैठकर उदास हो जाए। शायद वे फिल्में मेरे लिए नहीं बनी थीं। जीवन में अवसरों के उतार-चढ़ाव को समझना आगे बढ़ने के लिए जरूरी होता है। मेरी परवरिश ने मेरे सोचने के नजरिये को काफी पॉजिटिव बनाया है। आर्मी में मेरे पिता के अनुभव ने सिखाया कि जिन चीजों पर कंट्रोल नहीं है, उन पर फोकस नहीं करना चाहिए। मुझे आर्मी जॉइन करनी थी, लेकिन मेरे पापा ने अपने एक्सपीरियंस मेरे साथ शेयर किए।

भाई-भतीजावाद की बात करें, तो मैं इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। मौके खोना भी जिंदगी का हिस्सा है। अगर कोई डॉक्टर किसी मीटिंग में शामिल नहीं हो पाता और उसकी जगह किसी और को भेजा जाता है, तो यही जिंदगी की सच्चाई है। मैं इस पर गुस्सा होने के बजाय खुद की जर्नी और पर्सनल ग्रोथ पर फोकस करती हूं।

अगर किसी स्टार किड को आसानी से मौके मिल जाते हैं, तो इसका क्रेडिट उनके माता-पिता को जाता है, जिन्होंने अपने करिअर में बहुत मेहनत की है। रकुल ने परिवार के सपोर्ट की अहमियत पर जोर दिया। रकुल पिछले दिनों रिलीज हुई कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ में थीं। रकुल जल्द ही अजय देवगन और आर माधवन के साथ 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आएंगी। रकुल की इसी साल फिल्ममेकर व एक्टर जैकी भगनानी के साथ शादी हुई है।
rakulpreet singh,actress rakulpreet singh,rakulpreet nepotism,jackky bhagnani,jiiva,supriya,jiiva supriya,jiiva car accident हादसे में साउथ इंडियन एक्टर जीवा और पत्नी सुप्रिया को आई मामूली चोट

साउथ इंडियन एक्टर जीवा बुधवार (11 सितंबर) को कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए। हादसा तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में हुआ, जब जीवा पत्नी सुप्रिया के साथ कहीं जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जीवा की लग्जरी कार एक बैरिकेड से टकरा गई, जिससे उसका बंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि जीवा और सुप्रिया भाग्यशाली रहे जो उनकी जान बच गई। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थिति संभाली और कार को थाने भिजवाया। घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जीवा लोगों के कमेंट पर गुस्से में रिएक्ट करते दिख रहे हैं। एक्सीडेंट के तुरंत बाद जीवा पत्नी के साथ दूसरी कार में बैठकर चले गए। जीवा मुख्य रूप से तमिल फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। हालांकि उन्होंने कबीर खान के डायरेक्शन में बनी हिंदी फिल्म ‘83’ में भी काम किया है।

इसमें उन्होंने पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत की भूमिका निभाई थी। जीवा साउथ इंडस्ट्री में ‘शिव मनसुला शक्ति’, ‘नानबन’, ‘कटराधु तमीज’, ‘नीथाने एन पोनवसंथम’, ‘कलाकलाप्पु 2’, ‘मुगामुडी’ और ‘एंड्रेंड्रम पुन्नागई’ सहित कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी पहली फिल्म साल 2003 में आई ‘आसाई आसियाई' थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका