न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विराट के लाइक करने से अवनीत के 2 मिलियन फॉलोअर्स बढ़ने पर ऐसा बोलीं रकुल, ‘सितारे जमीन पर’ का दूसरा गाना रिलीज

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली पिछले कुछ दिनों से एक लाइक की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने एक्ट्रेस अवनीत कौर की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 May 2025 8:55:31

2 News : विराट के लाइक करने से अवनीत के 2 मिलियन फॉलोअर्स बढ़ने पर ऐसा बोलीं रकुल, ‘सितारे जमीन पर’ का दूसरा गाना रिलीज

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली पिछले कुछ दिनों से एक लाइक की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने एक्ट्रेस अवनीत कौर की पोस्ट पर लाइक कर दिया। हालांकि इसके बाद विराट को ट्रॉलिंग का सामना करना पड़ा। बात बढ़ने पर विराट ने सफाई पेश की। अब इस इंस्टाग्राम कंट्रोवर्सी पर एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने रिएक्शन दी है। रकुल ने इस पूरे विवाद को अनावश्यक बताया है। रकुल ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में फिल्मी दुनिया के बारे में बात की। जब उनसे परफेक्ट कपल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने तुरंत विराट और अनुष्का शर्मा का नाम लिया और बताया कि पूरा देश उन्हें आइडियल कपल मानता है।

विराट की ट्रॉलिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर रकुल ने कहा कि यह बहुत दुखद है यार। हम इतने ज्यादा बेरोजगार हैं कि हमे यह भी पता है कि उनके एक लाइक से उस लड़की (अवनीत) के 2 मिलियन फॉलोअर्स बढ़ गए। इस बात से कोई फर्क पड़ता है कि उसने लाइक किया है या नहीं। सोशल मीडिया पर आमतौर पर ऐसा होता है कि हम अपने दोस्तों को भी गलती से अनफॉलो कर देते हैं। दुखद बात यह है कि क्योंकि वे लोग सेलिब्रिटी है, इस वजह से उन्हें क्या पसंद है और क्या नहीं, यह खबर बन जाती है।

रकुल ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे सेलेब्स हमेशा जांच के दायरे में आ जाते हैं। इसके बाद रकुल से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि विराट पर सफाई देने के लिए जोर दिया गया? एक्ट्रेस ने कहा कि ये बहुत पर्सनल निर्णय है। मुझे लगता है जब आप विराट लेवल सेलेब्रिटी होते हैं, आप जो भी करते हैं वो सब स्कैनर के अंदर आ जाता है। रकुल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें पिछली बार अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ मूवी में देखा गया, जिसे ओटीटी पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इन दिनों रकुल अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रही हैं। रकुल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्हें पिछले साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी के साथ शादी कर ली थी।

rakulpreet singh,actress rakulpreet singh,avneet kaur,actress avneet kaur,virat kohli,avneet virat,sitaare zameen par movie,aamir khan,genelia dsouza

‘सितारे जमीन पर’ के गाने ‘सर आंखों पर मेरे’ में दिखी आमिर-जेनेलिया की रोमांटिक केमिस्ट्री

सुपरस्टार आमिर खान पिछले काफी समय से फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में आमिर की जोड़ी एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा के साथ बनी है। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। जेनेलिया एक्टर रितेश देशमुख की पत्नी हैं। इस बीच आज गुरुवार (29 मई) को निर्माताओं ने 'सितारे जमीन पर' का नया गाना 'सर आंखों पर मेरे' जारी कर दिया है। इसमें आमिर और जेनेलिया की खूबसूरत केमिस्ट्री दिख रही है।

गाने को मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह और शारिवा पारुलकर ने मिलकर अपने सुरों से सजाया है। इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाने के बोल भावनात्मक हैं और इसकी मधुर धुन हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है। यह गाना प्यार और रिश्तों की गर्मजोशी को दर्शाता है, जो फिल्म की कहानी का एक अहम हिस्सा है। इसके संगीतकार शंकर एहसान लॉय हैं। फिल्म के डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना हैं।

आमिर इस फिल्म का निर्माण अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ मिलकर कर रहे हैं। कहानी डाउन सिंड्रोम पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए 10 नए कलाकार अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी