न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रकुलप्रीत ने बॉयफ्रेंड जैकी को यूं किया बर्थडे विश, अंकिता लोखंडे ने शेयर की हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत Photos

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। रकुलप्रीत ने आज शनिवार (25 दिसंबर) को अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Dec 2021 2:07:52

रकुलप्रीत ने बॉयफ्रेंड जैकी को यूं किया बर्थडे विश, अंकिता लोखंडे ने शेयर की हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत Photos

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। रकुलप्रीत ने आज शनिवार (25 दिसंबर) को अपने बॉयफ्रेंड प्रोड्यूसर जैकी भगनानी को बर्थ विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर प्यार भरा नोट साझा कर जैकी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। रकुल ने जैकी की एक तस्वीर भी शेयर की है और खुलकर अपना प्यार जाहिर किया है। रकुल ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ सनशाइन आप हमेशा मुस्कुराते रहें और अपनी मुस्कान बिखेरते रहें। आप जानते हैं कि मैं आपकी सभी कामनाओं के लिए प्रार्थना करती हूं जो आप चाहते हैं।’

कुछ दिनों पहले रकुलप्रीत ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक तस्वीर और नोट शेयर कर जैकी के साथ रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। रकुल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे इस समय काफी बिजी हैं। रकुलप्रीत 'प्रोडक्शन 41', 'थैंक गॉ़ड' के साथ जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'डॉक्टर जी' में नजर आएंगी। डॉक्टर जी में वे अभिनेता आयुषमान खुराना के अपोजिट हैं। इसमें वे डॉक्टर का रोल साकार करेंगी।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर को की थी शादी

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे 14 दिसंबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। शादी की फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुईं। अब अंकिता प्री-वेडिंग फंक्शन्स की फोटो फैंस के लिए शेयर कर रही हैं। अंकिता ने इंस्टाग्राम पर हल्दी सेरेमनी की फोटो अपलोड की हैं। इनमें अंकिता, विक्की के साथ बिंदास लग रही हैं। अंकिता और विक्की एक-दूसरे को हल्दी लगा रहे हैं। साथ ही अंकिता मां के साथ काफी क्यूट दिख रही हैं। अंकिता ने कैप्शन में लिखा, 'इस दुनिया में प्यार का कोई रंग नहीं है। लेकिन बावजूद इसके मेरा जिस्म तुम्हारे रंग में कैसे रंग गया है।'

उल्लेखनीय है कि विक्की-अंकिता की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कई सेलेब्स इस शादी का हिस्सा रहे। शादी के बाद अंकिता और विक्की अपने नए घर में शिफ्ट हो चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अंकिता ने करियर की शुरुआत साल 2007 में 'India's Best Cinestars Ki Khoj' से बतौर कंटेस्टेंट की थी। इसके बाद वे साल 2009 में टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में नजर आईं। इस सीरियल में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत भी थे। अंकिता और सुशांत लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका