Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रक्षाबंधन पर BO पर मचा धमाल – ‘महावतार नरसिम्हा’ ने मारी बाजी, जानें 'सन ऑफ सरदार 2', 'सैयारा'और 'धड़क 2' ने कितनी कि कमाई

रक्षाबंधन पर बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का कलेक्शन बढ़ा, जिसमें ‘महावतार नरसिम्हा’ ने सबसे ज्यादा कमाई कर बाजी मारी। जानें ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘सैयारा’, ‘धड़क 2’ और ‘किंगडम’ का प्रदर्शन कैसा रहा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Aug 2025 8:21:09

रक्षाबंधन पर BO पर मचा धमाल – ‘महावतार नरसिम्हा’ ने मारी बाजी, जानें 'सन ऑफ सरदार 2', 'सैयारा'और 'धड़क 2' ने कितनी कि कमाई

9 अगस्त को पूरे देश में रक्षाबंधन का पर्व बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। त्योहार और छुट्टी के इस संगम ने सिनेमाघरों में खास रौनक भर दी। इस समय पर्दे पर ‘सैयारा’, ‘धड़क 2’, ‘सन ऑफ सरदार 2’ और एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी कई चर्चित फिल्में एक-दूसरे से मुकाबला कर रही हैं। त्योहार के दिन दर्शकों का उमड़ता सैलाब इन फिल्मों के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल लेकर आया, और कुछ ने तो नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।

‘महावतार नरसिम्हा’ बनी बॉक्स ऑफिस की शेरनी

एनिमेशन जगत में धमाका करने वाली ‘महावतार नरसिम्हा’ ने रक्षाबंधन के मौके पर जमकर कमाई की। जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है, फिल्म की रफ्तार तेज होती जा रही है।शनिवार को इस फिल्म ने बाकियों को पछाड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया।केवल 16वें दिन ही ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 19.50 करोड़ रुपये का बेहतरीन कलेक्शन दर्ज कराया।अब तक इसका घरेलू कलेक्शन 145.15 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जो इसकी लोकप्रियता का सबूत है।

‘सन ऑफ सरदार 2’ – धीमी शुरुआत के बाद जोरदार वापसी

कुछ दिनों तक अजय देवगन स्टारर ‘सन ऑफ सरदार 2’ दर्शकों के बीच खास जगह नहीं बना पाई थी।पिछले हफ्तों में यह फिल्म रोजाना मुश्किल से 1 से 2 करोड़ रुपये ही जुटा रही थी, जिससे इसके शोज भी कम कर दिए गए।नतीजा यह हुआ कि इसे फ्लॉप मानने की चर्चाएं शुरू हो गईं।लेकिन रक्षाबंधन के दिन इस फिल्म ने अप्रत्याशित बढ़त ली और ‘सैयारा’ को भी पीछे छोड़ दिया।9वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने 4 करोड़ रुपये की ठोस कमाई की।
‘सैयारा’ का त्योहार पर फिर चला जादू

रिलीज के दिन से ही ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली थी, लेकिन बाद में दर्शकों की भीड़ कुछ कम होने लगी।हाल के दिनों में इसका कारोबार 2 से 2.5 करोड़ रुपये तक सिमट गया था।मगर रक्षाबंधन पर यह रोमांटिक फिल्म फिर चमक उठी और 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन बटोर लिया।अहान पांडे के फैंस के लिए यह खबर बड़ी खुशी की रही।

‘धड़क 2’ – मामूली सुधार लेकिन कोई बड़ा धमाका नहीं

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ के लिए त्योहार का दिन भी ज्यादा मददगार साबित नहीं हुआ। हालांकि शुक्रवार की तुलना में शनिवार का कलेक्शन बेहतर रहा। 9वें दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की, जो बाकी फिल्मों की तुलना में कम है।

‘किंगडम’ की धीमी चाल जारी

विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन यह अब तक 50 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो पाई है। रक्षाबंधन पर भी दर्शकों की संख्या उम्मीद से कम रही। इस दिन फिल्म सिर्फ 1.25 करोड़ रुपये ही जोड़ सकी, जिससे इसके बॉक्स ऑफिस सफर की रफ्तार पर सवाल उठने लगे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका