Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बहन से राखी बंधवाते समय अक्षय को याद आईं मां, सारा-पलक सहित इन एक्ट्रेस ने ऐसे लुटाया भाइयों पर प्यार

आज शनिवार (9 अगस्त) को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई इसके रंग में रंगा हुआ है। एक्टर अक्षय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Aug 2025 8:15:51

2 News : बहन से राखी बंधवाते समय अक्षय को याद आईं मां, सारा-पलक सहित इन एक्ट्रेस ने ऐसे लुटाया भाइयों पर प्यार

आज शनिवार (9 अगस्त) को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई इसके रंग में रंगा हुआ है। एक्टर अक्षय कुमार ने भी बहन अलका भाटिया की तस्वीर शेयर की और मां को याद किया। इस खास मौके पर अक्षय ने बहन पर भरपूर प्यार बरसाया। अक्षय ने अलका के साथ राखी सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की है। उनके साथ एक फोटो शेयर करते हुए अक्षय ने एक प्यारा सा नोट लिखा। उनके साथ निर्माता साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्धा खान नाडियाडवाला भी मौजूद थीं, जिन्होंने एक और प्यारी तस्वीर शेयर की।

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है उसमें अलका आरती करती नजर आ रही हैं, जबकि अभिनेता उनके सामने बैठे हैं। अक्षय ने गहरे भूरे रंग की शर्ट और सिर पर काली टोपी पहनी हुई है। अलका पीले रंग के पारंपरिक सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अक्षय ने कैप्शन में अपनी भावनाओं का इजहार करते हुए लिखा, “आंखें बंद हैं, तो मां दिख रही है। और आंखें खोलकर तेरी मुस्कान। लव यू अलका। हैप्पी राखी।” साथ ही एक लाल दिल वाली इमोजी भी शेयर की। वर्धा खान नाडियाडवाला ने भी अक्षय के साथ एक इमेज शेयर की।

वर्धा ने लिखा, “मेरे भाई अक्षय कुमार की लंबी उम्र हो, आपको स्वास्थ्य, धन, प्यार और सफलता की प्रचुरता की कामना करती हूं, आप हमेशा हर ईर्ष्यालु बुरी नजर से सुरक्षित रहें और मेरी राखी थाली का लिफाफा और भी भारी होता जाए। सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं।” बता दें अक्षय की बहन अलका की शादी रियल एस्टेट कारोबारी सुरेंद्र हीरानंदानी से हुई है। अलका की एक बेटी सिमर भाटिया है।

अलका निर्माता के रूप में मशहूर हैं। उन्होंने साल 2013 में पहली फिल्म 'फगली' का निर्माण किया था। इसके बाद उन्होंने 'हॉलिडे', 'रुस्तम', 'एयरलिफ्ट', 'केसरी' और 'रक्षाबंधन' जैसी फिल्मों का निर्माण किया। अक्षय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म हाउसफुल 5 थी। फिल्म ने ठीक-ठाक बिजनेस किया। इसी साल अक्षय की ‘स्काई फोर्स’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ फिल्में भी आई थीं।

इब्राहिम अली खान ने लिखा प्यार भरा नोट तो सारा ने यूं दिया जवाब

एक्ट्रेस सारा अली खान के भाई एक्टर इब्राहिम अली खान ने इंस्टाग्राम पर रक्षाबंधन की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वो सारा पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। कैप्शन में लिखा, “प्यारी बहन सारा अली खान, मैं वादा करता हूं कि इस जिंदगी में हमेशा तुम्हारा ख्याल रखूंगा, हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा, हमेशा तुम्हारा साथ दूंगा। मैं वादा करता हूं कि मैं तुम्हें प्यार, ताकत और वो सब कुछ दूंगा जो मैं दे सकता हूं, भले ही मैं न दे सकूं। हमेशा-हमेशा के लिए तुम्हारा छोटा भाई जान। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। हैप्पी राखी। #strongertogether.” सारा ने इस पोस्ट को इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर लिखा, “दुनिया के बेस्ट भाई, तुम पहले से ही कई मायनों में मेरी ताकत हो जितना तुम जानते भी नहीं।”

पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अपने छोटे भाई के साथ कुछ फोटो शेयर कीं। किसी में वह राखी बांध रही हैं तो किसी में फंकी पोज दे रही हैं। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “मेरे एंजल को राखी की शुभकामनाएं। दीदी हमेशा तुम्हारी रक्षा करेंगी।” रकुलप्रीत सिंह ने भाई अमनप्रीत सिंह को राखी बांधते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “भाई-बहन का बंधन जो हमेशा बना रहता है। हम दोनों अब और हमेशा एक-दूसरे की रक्षा करते हैं। मेरे पागल भाई को हैप्पी रक्षाबंधन। आई लव यू।”

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की हैं। कंगना ने लिखा, “सभी भाइयों को मेरा प्यार और आशीर्वाद।” भूमि पेडनेकर ने हर साल की तरह इस बार भी अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर को राखी बांधी है। उन्होंने लिखा, “प्यार से घिरे, रक्षाबंधन की शुभकामनाएं। उनके आशीर्वाद के साथ।” जेनेलिया देशमुख ने भी भाई को राखी बांधी। भाई-बहन ने पैपराजी को कैमरे के सामने पोज भी दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका