न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान को राखी बांधना चाहती हैं राखी सावंत, मां के इलाज में असली भाई की तरह की थी मदद

ये बात हर कोई जानता है कि राखी सावंत को सुर्खियां बटोरना आता है। राखी हमेशा कुछ न कुछ ऐसी-वैसी बात कहती हैं या फिर उनकी ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Aug 2021 5:46:19

सलमान खान को राखी बांधना चाहती हैं राखी सावंत, मां के इलाज में असली भाई की तरह की थी मदद

ये बात हर कोई जानता है कि राखी सावंत को सुर्खियां बटोरना आता है। राखी हमेशा कुछ न कुछ ऐसी-वैसी बात कहती हैं या फिर उनकी लीक से हटकर की गई हरकत उन्हें पब्लिसिटी दे देती है। अब राखी ने ‘दबंग’ उर्फ सलमान खान को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर हर किसी का ध्यान जाना लाजिमी है। दरअसल राखी 22 अगस्त को रक्षा बंधन पर सलमान को राखी बांधना चाहती हैं। राखी का कहना है कि सलमान ने एक असली भाई की तरह उनकी मदद की है। सलमान भाई ने मां का इलाज करवाया और उन्हें एक नई जिंदगी दी है। राखी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं विकास गुप्ता को राखी बांधना चाहती हूं। उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है।

अप्रैल में राखी ने बताया था कि मां को है कैंसर

मैं अपने भाई राकेश और संजय दादा को भी राखी बांधूगी। इन सभी के अलावा मैं सलमान भाई को भी राखी बांधना चाहती हूं, क्योंंकि उन्हों ने मेरी मां को एक नई जिंदगी दी है। मैं चाहती हूं कि कोई सलमान भाई की फोटो वाली एक कस्टमाइज्ड राखी तैयार करे। अप्रैल में राखी ने बताया था कि उनकी मां को कैंसर है। डॉक्टर ने ट्यूमर निकालने के लिए सर्जरी की सलाह दी। इसके बाद सलमान और सोहेल खान ने राखी की मदद की। राखी ने मां के ऑपरेशन के बाद सलमान को थैंक्स भी कहा था। तब राखी ने कहा था कि जीजस ने सलमान को एंजल बनाकर हमारे जीवन में भेजा।

'बिग बॉस ओटीटी' के घर के बाहर ‘स्पाइडरमैन’ बनीं राखी

राखी दो दिन पहले ही 'बिग बॉस ओटीटी' के घर के बाहर ड्रामे के कारण खूब चर्चा में रही थीं। शो में 'वीकेंड का वार' एपिसोड में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला आए थे। इसके बाद राखी थोड़ी नाराज दिखीं। उन्होंने कहा कि वे भी 'बिग बॉस ओटीटी' के घर में जाना चाहती हैं। इसके अगले ही दिन राखी 'स्पााइडरमैन' की ड्रेस पहनकर घर के बाहर पहुंच गईं। उन्होंने वहां भरपूर ड्रामा किया। राखी ने कहा कि वे धरना देंगी और 'बिग बॉस' से यही कहना चाहेंगी कि उन्हें भी घर के अंदर ले जाया जाए। राखी का कहना है कि 'बिग बॉस' ने ही उनके करियर को नया मुकाम दिया। वे उसके पहले सीजन में आई थीं। तब राहुल रॉय विजेता बने थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर