न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राखी के 2 वीडियो वायरल, एक में उर्वशी तो दूसरे में अभिनव पर भड़कीं, समय ने बर्थडे पर इनसे मांगी माफी

मीडिया और फैंस के बीच ड्रामा क्वीन ने नाम से मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने बिंदास अंदाज और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Oct 2025 9:05:47

2 News : राखी के 2 वीडियो वायरल, एक में उर्वशी तो दूसरे में अभिनव पर भड़कीं, समय ने बर्थडे पर इनसे मांगी माफी

मीडिया और फैंस के बीच ड्रामा क्वीन ने नाम से मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने बिंदास अंदाज और बोल के चलते सबका ध्यान खींच लेती हैं। उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प है, जो उनके चाहने वालों के बीच टॉकिंग पॉइंट रहता है। फिलहाल राखी अपने गाने ‘जरूरत’ के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन से जुड़ा एक वीडियो रेडिट पर वायरल हो रहा है। इसमें राखी अपनी तुलना एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से होने पर भड़कती नजर आ रही हैं। राखी कहती हैं कि उनकी तुलना उर्वशी से न की जाए। उन्होंने उर्वशी के जबरदस्त तरीके से हिट हुए गाने ‘दाबिडी दिबिडी’ का भी मजाक उड़ाया। राखी लहंगा चोली और चमचमाती ज्वेलरी पहने नजर आईं।

उन्होंने दावा किया कि उन्होंने सिर पर जो ज्वेलरी पहनी है उसकी कीमत 50 करोड़ और उनके गले के हार की कीमत 20 करोड़ रुपए है। इसके बाद राखी ने कहा कि वह उर्वशी की तरह झूठ नहीं बोलती हैं। जब पैप्स ने उनसे पूछा कि क्या वह उर्वशी को अपना कम्पटीशन मानती हैं? यह सुन राखी चिढ़ गईं और भड़कते हुए बोलीं-आपका क्या दिमाग घुटने में है क्या? आप मेरी तुलना ब्रिटनी स्पीयर्स, जेनिफर लोपेज, शकीरा, पैरिस हिलटन और किम कार्दशियन से करें। आपको घिसापिटा बस एक ही नाम मिल जाता है। ‘दाबिडी दिबिडी’ उसका गाना था। वो गाना ‘दाबिडी दाबिडी’ ही हो गया।

राखी ये बोल ही रही होती हैं कि वेन्यू पर लाइट चली जाती है। राखी कहती हैं कि इतना मनहूस गाना था क्या कि नाम लेते ही लाइट चली गई। इससे पहले राखी ने हाल ही में हिंदी रश से बातचीत की। इस दौरान राखी दबंग फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप पर जमकर बरसीं। राखी ने कहा कि वो टकला क्या नाम है उसका? जो सलमान के खिलाफ बहुत बोल रहा है आजकल। एक कानखजूरा है जो बहुत सलमान भाई के खिलाफ बोल रहा है। सुन बे साले तू जिधर मिला ना टकले तुझे चप्पल से मारूंगी। कोई तो दबंग फिल्म में डायरेक्टर लिया था उसको।

उसके बाद शो का एंकर कहता है कि आप अभिनव की बात कर रही हैं। तभी राखी कहती हैं कि पता नहीं कौन है वो हम तो नाम नहीं लेंगे। मेरी जुबान खराब नहीं करूंगी उस टकले का नाम लेकर। उसने लड़कीबाजी शुरू कर दी थी। भाई बर्दाश्त नहीं करता है ना ये सब। वो भाई का पैसा वेस्ट कर रहा था तो भाई ने उसे निकाल दिया। अब मीडिया में आकर गंदा बोल रहा है सलमान खान और उनकी फैमिली के बारे में। भाई की उम्र को लेकर बीमारी को लेकर कई बातें कह रहा है। इस दुनिया में सलमान भाई जैसा कोई आदमी नहीं है। सलमान भाई के लिए मैं अपनी गर्दन कटवा सकती हूं। यह वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

समय रैना ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में दिव्यांगजनों पर किया था असंवेदनशील कमेंट

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपने जोक्स को लेकर मशहूर हैं। हालांकि वे इनके कारण कई बार विवादों में भी फंस जाते हैं। इस साल की शुरुआत में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो पर उनकी खूब किरकिरी हुई थी। उनके शो में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने एक अभद्र टिप्पणी की थी, जिससे पूरे देश में बवाल हो गया था। आज रविवार (26 अक्टूबर) को समय का 28वां जन्मदिन है। इस खास दिन के अवसर पर उन्होंने दिव्यांगजनों से माफी मांगी है। उन्होंने इसके लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया है।

दरअसल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के ही एक एपिसोड में उन्होंने दिव्यांगजनों पर एक असंवेदनशील टिप्पणी की थी। समय ने लिखा, “आज मेरा बर्थडे है और इस दिन का उपयोग मैं जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए नहीं करना चाहता, बल्कि विकलांग लोगों से माफी मांगने के लिए करना चाहता हूं। हम समय रैना, विपुल गोयल, सोनाली ठक्कर, निशांत तंवर, बलराज घई अपने शो की वजह से लोगों को हुए दुख पर गहरा खेद व्यक्त करते हैं। आगे हम हमेशा सतर्क रहेंगे और समुदाय के सामने आने वाली परेशानियों को लेकर जागरूकता फैलाने की कोशिश करेंगे। आपकी ताकत ही हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।”

सोशल मीडिया पर समय की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने अपनी टिप्पणी को लेकर लोगों से माफी मांगी है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने समय, विपुल, बलराज, सोनाली और निशांत को विकलांग लोगों का मजाक बनाने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड