न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'तू सलमान खान के मामले में इन्वॉल्व मत हो वरना तुझे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने राखी सावंत को दी धमकी

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान को अपना भाई मानती हैं। वहीं, सलमान भी भाई होने का पूरा फर्ज निभाते हैं और हर मुश्किल वक्त में राखी की मदद भी करते हैं। शायद यही वजह है कि राखी और सलमान के रिश्ते अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को खटकने लगे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Apr 2023 9:05:30

'तू सलमान खान के मामले में इन्वॉल्व मत हो वरना तुझे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने राखी सावंत को दी धमकी

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान को अपना भाई मानती हैं। वहीं, सलमान भी भाई होने का पूरा फर्ज निभाते हैं और हर मुश्किल वक्त में राखी की मदद भी करते हैं। शायद यही वजह है कि राखी और सलमान के रिश्ते अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को खटकने लगे हैं। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के बाद अब राखी सावंत को धमकी दे डाली है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने एक्ट्रेस को सलमान खान से दूर रहने की चेतावनी दी है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने राखी सावंत को धमकी भरे ईमेल भेजे हैं। बता दे, राखी को प्रिंस माफी शख्स के नाम के एक व्यक्ति से दो ईमेल मिले हैं, जो खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से होने और गोल्डी बराड़ समूह से संंबंध होने का दावा करता है। पहला ईमेल राखी को 18 अप्रैल को सुबह 7:22 मिनट पर भेजा गया था और दूसरा ईमेल भी इसी दिन दोपहर 1:19 मिनट पर भेजा गया।

राखी ने अब ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में धमकी भरे ईमेल के बारे में जानकारी दी है। राखी ने बताया- वो (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) कह रहे हैं कि अगर तुमने सलमान खान के बारे में बात की तो हम तुम्हें मार देंगे। लेकिन मैं सलमान खान के बारे में बात करूंगी, क्योंकि जब मेरी मां बीमार थी, तब उन्होंने मेरी मां की मदद की थी।

राखी ने कहा, 'कैंसर से मेरी मां को बचाने के लिए उन्होंने 50 लाख रुपये खर्च किए थे। मैं क्यों ना उनके बारे में बात करूं? उन्होंने (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) ने सिद्धू मूसेवाला को भी मार डाला। जब इंसान जिंदा है तो क्या हमें उसके लिए स्टैंड नहीं लेना चाहिए।'

राखी ने ये भी बताया कि उन्हें जो धमकी भरे ईमेल मिले हैं, उसके लिए वो कोई लीगल एक्शन नहीं ले रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं कोई एक्शन नहीं ले रही हूं। मैं डरी हुई और कंफ्यूज्ड हूं। मुझे नहीं पता कि क्या करना चाहिए? मैं ये भगवान के ऊपर छोड़ती हूं।'

पहले ईमेल में कही ये बात

राखी सावंत को जो धमकी भरा ईमेल मिला उसमें लिखा था- 'राखी हमारी तेरे साथ कोई लड़ाई नहीं है। तू सलमान खान के मामले में इन्वॉल्व मत हो वरना तुझे बहुत प्रॉब्लम हो जाएगी। तेरे भाई सलमान को हम बॉम्बे में ही मारेंगे। वो कितनी भी सिक्योरिटी बढ़ा ले। अबकी बार उसे सिक्योरिटी में ही मारेंगे। लास्ट वॉर्निंग है राखी तेरे लिए। वरना फिर तू तैयार रहना।'

दूसरे ईमेल में क्या लिखा था?

दूसरे ईमेल में लिखा था- 'राखी हम तेरे को लास्ट बार समझा रहे हैं। इसके बाद नहीं बोलेंगे। सलमान खान को कोई नहीं बचा सकता। हमें किसी का कोई डर नहीं है। सलमान का घमंड तोड़ना है। बहुत घमंड है उसके अंदर पैसे और पावर का। या तो वो भाई गोल्डी से बात करे या मरने के लिए तैयार हो जाए। उसको उसके घर के बाहर ही मारेंगे बहुत जल्दी।'

कई बार मिल चुकी हैं सलमान को धमकियां

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। हाल ही में 10 अप्रैल की रात को मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में सलमान को लेकर एक धमकी भरा कॉल आया था। कॉलर ने फोन पर अपना परिचय जोधपुर के गौरक्षक रॉकी भाई के रूप में दिया था। शख्स ने पुलिस को कॉल करते हुए कहा था, वो 30 अप्रैल को सलमान को खत्म कर देगा। इससे पहले 18 मार्च 2022 को सलमान के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर को एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था, जिसमें एक्टर से बात करने की बात कही गई। रोहित गर्ग के नाम से ये ई-मेल मिला था। ई-मेल में लिखा था, 'गोल्डी बरार को तेरे बॉस यानी सलमान खान से बात करनी है। इंटरव्यू देख लिया होगा उसने शायद, नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेना। मैटर क्लोस करना है तो बात करवा दो। फेस टू फेस करना हो तो वो भी बता दो। अभी टाइम रहते इन्फॉर्म कर दिया है। अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा...' ।

21 अप्रैल को रिलीज होगी 'किसी का भाई किसी की जान'

वर्कफ्रंट की बात करे तो सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान को रिलीज होने में अब सिर्फ एक ही दिन का फासला है। शहनाज गिल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, राघव जुयाल जैसे सितारों से सजी सुपरस्टार सलमान खान की ये फिल्म 21 अप्रैल ईद के दिन थियेटर पर धमाका करने वाली है। इससे पहले फिल्म को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह है। सुपरस्टार सलमान खान पूरे 4 साल के लंबे गैप के बाद थियेटर पर कदम रखने वाले हैं। ऐसे में उनकी इस फिल्म से इंडस्ट्री को भी भारी उम्मीदें हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश