न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राखी ने ऐसे किया आर्यन-अनन्या का बचाव, मल्लिका ने बर्थडे पर शेयर की बिकिनी में बोल्ड फोटो

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 3 अक्टूबर को एनसीबी ने मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Oct 2021 2:10:34

राखी ने ऐसे किया आर्यन-अनन्या का बचाव, मल्लिका ने बर्थडे पर शेयर की बिकिनी में बोल्ड फोटो

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 3 अक्टूबर को एनसीबी ने मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार किया था। आर्यन तब से ही आर्थर रोड जेल में बंद हैं और अभी तक उन्हें जमानत नहीं मिल पाई है। एनसीबी ड्रग्स चैट को लेकर चंकी पांडे की बेटी एक्ट्रेस अनन्या से भी लगातार पूछताछ कर रहा है। अब राखी सावंत ने इस मामले को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें राखी एनसीबी के अधिकारियों से बच्चों पर रहम करने की गुजारिश कर रही हैं। राखी कह रही हैं-'हैलो! अरे एनसीबी वालों क्या कर रहे हो। दिवाली से पहले दिवाली मना रहे हो। बड़े-बड़े पटाखे दिवाली से पहले छोड़ रहे हो। अरे रहम करो रहम।

दया करो यार..बेचारे बच्चे लोग हैं। ये अभी मेहनत कर रहे हैं। अरे इन पर रहम करो क्या कर रहे हो एनसीबी वालों। अरे और भी तो काम है, दुनिया में और लोग भी तो करते हैं। उनको पकड़ो ना यार। क्या कर रहे हो, दिवाली से पहले दिवाली मना रहे हो। कोई ऐसे दिवाली मनाता है क्या एनसीबी वालों। रहम करो बच्चों पर।' उल्लेखनीय है कि राखी से पहले फराह खान, हंसल मेहता, पूजा भट्ट, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, ट्विंकल खन्ना सहित बॉलीवुड के कई सितारे आर्यन का समर्थन कर चुके हैं।

rakhi sawant,mallika sherawat,aryan khan,ananya panday,mallika birthday,bollywood news in hindi

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत हुईं 45 साल की

बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत आज रविवार (24 अक्टूबर) को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। मल्लिका का जन्म 24 अक्टूबर 1976 को हिसार (हरियाणा) में हुआ था। मल्लिका अब फिल्मों में नजर नहीं आतीं पर सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं। बर्थडे के मौके पर मल्लिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिकिनी फोटो शेयर की है। मल्लिका ने यलो कलर की बिकिनी पहनी हुई है। उनकी टोंड और परफेक्ट बॉडी साफ नजर आ रही है। मल्लिका ने कैप्शन में लिखा बर्थडे गर्ल, फिट एंड फैब। मल्लिका हाल ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेबसीरीज ‘नकाब’ में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के साथ कुछ इंटिमेट सीन दिए। मल्लिका ने इन सीन के बारे में कहा था कि एक मेल एक्टर की तुलना में फीमेल के साथ ऐसा करना आसान है।

rakhi sawant,mallika sherawat,aryan khan,ananya panday,mallika birthday,bollywood news in hindi

अपनी पहली ही फिल्म ख्वाहिश में मल्लिका ने दिए थे 17 किसिंग सीन

मल्लिका ने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म ख्वाहिश से की थी। इस फिल्म में मल्लिका ने 17 किसिंग सीन दिए थे जिनकी वजह से सनसनी मच गई थी। इसके बाद मल्लिका ने मर्डर में काम किया, जिसमे उनके ग्लैमरस अंदाज को काफी पसंद किया गया। मल्लिका ने वेलकम, डबल धमाल और प्यार के साइड इफेक्ट्स जैसी फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने डर्टी पॉलिटिक्स में ओम पुरी के साथ गरमा गरम सीन दिए थे। मल्लिका कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो चुकी हैं। मल्लिका के निजी जीवन पर नजर डालें तो बताया जा रहा है कि उन्होंने पेरिस के रियल एस्टेट बिजनेसमैन सिरेल से शादी कर ली। हालांकि मल्लिका इससे इंकार करती हैं। मल्लिका ने इससे पहले 1997 में कैप्टन कर्ण के साथ शादी की थी। वर्ष 2001 में उनका तलाक हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर