न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राकेश रोशन हुए 72 साल के, पत्नी ने इस अंदाज में किया विश, जानें एक्टर के बारे में कुछ खास बातें

एक्टर और फिल्ममेकर राकेश रोशन आज सोमवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 6 सितंबर 1949 को मुंबई में हुआ था। राकेश 72 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Sep 2021 5:23:24

राकेश रोशन हुए 72 साल के, पत्नी ने इस अंदाज में किया विश, जानें एक्टर के बारे में कुछ खास बातें

एक्टर और फिल्ममेकर राकेश रोशन आज सोमवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 6 सितंबर 1949 को मुंबई में हुआ था। राकेश 72 साल के हो गए हैं। फैंस और साथी कलाकार उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनकी पत्नी पिंकी रोशन ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

पिंकी ने उनके साथ की एक फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा नोट लिखा है। पिंकी ने लिखा कि मेरे पार्टनर को लंबी उम्र और कई अन्य बातों के लिए हैप्पी बर्थडे। हमें हमेशा गाइड करते रहो, आपके साथ चलीं और बहुत कुछ सीखा, आपको गले लगाऊंगी...हमारी पूरी याक्षा के दौरान आपका हाथ थामे रखा, उन बड़े लोगों की दुआओं और प्यार के सहारे जो दुनिया को अलविदा कह चुके हैं और जहां कई भी हैं वहां से आपको विश कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार राकेश, पिंकी और उनकी बेटी सुनैना पिछले दिनों मुंबई से लोनावाला शिफ्ट हो गए थे। वे सिर्फ मीटिंग के लिए मुंबई आते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो राकेश कृष 4 मूवी पर काफी काम कर चुके हैं। कोविड-19 की विदाई के बाद राकेश इसकी शूटिंग कर चुके हैं।

ये है राकेश रोशन के गंजे होने की असल वजह

सुपरस्टार रितिक रोशन के पिता राकेश रोशन सिर पर एक भी बाल नहीं रखते। इसके पीछे की वजह अधिकतर लोगों को पता नहीं है। दरअसल साल 1987 में राकेश की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म ‘खुदगर्ज’ रिलीज हुई थी। इसकी रिलीज से पहले राकेश ने तिरुपति बालाजी जाकर फिल्म की सफलता के लिए दुआ मांगी थी। उन्होंने कहा था कि मूवी अगर सफल रही तो वे तिरुपति आकर बाल दान कर देंगे। हालांकि फिल्म की सफलता के बाद वे यह बात भूल गए। बाद में दूसरी फिल्म ‘खून भरी मांग’ के रिलीज होने से पहले उन्होंने तिरुपति जाकर मुंडन करा लिया। साथ ही कसम खाई कि वे कभी भी सिर पर बाल नहीं रखेंगे। बाद में राकेश ने किशन कन्हैया, करण अर्जुन, कोई मिल गया, कृष, कृष 2, कोयला सहित कई सुपरहिट फिल्में बनाईं। ज्योतिष विज्ञान पर ज्यादा भरोसा होने से उनकी अधिकतर फिल्मों का नाम क से ही शुरू होता है।

rakesh roshan,actor rakesh roshan,filmmaker rakesh roshan,director rakesh roshan,pinkie roshan,Hrithik Roshan,bollywood news in hindi

राकेश ने 70-80 के दशक में किया कई फिल्मों में काम

राकेश रोशन ने 70-80 के दशक में कई फिल्मों में अभिनय किया। वे 84 फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उनके करियर की शुरुआत साल 1970 की फिल्म 'कहानी घर घर की' से हुई थी। इसके बाद वे 'पराया धन', 'जख्मी', 'खानदान', 'हमारी बहू अल्का', 'महागुरू', 'खेल-खेल में', 'खट्टा मीठा', 'तीसरी आंख', 'खूबसूरत' जैसी फिल्मों में नजर आए। उन्होंने पॉजिटिव और निगेटिव दोनों तरह के किरदार किए और दर्शकों के दिलों को जीता। हालांकि वे ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग हीरो के रूप में ही नजर आए। साल 1980 में प्रोडक्शन हाउस खोला। इस प्रोडक्शन हाउस के तले उन्होंने 'फिल्मक्राफ्ट' और 'आपके दीवाने' बनाई। राकेश के 2019 में गले का कैंसर हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर