न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जानें-राकेश ने क्यों कहा, फ्लॉप भी हो सकती है ‘कृष 4’, ऋतिक की ‘वॉर 2’ की रिलीज डेट आई सामने

राकेश रोशन ने कई सालों तक फिल्मों में एक्टिंग की। इस क्षेत्र में ज्यादा सफलता नहीं मिलने पर राकेश ने फिल्ममेकर के रूप में खुद को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 17 Mar 2025 1:00:27

2 News : जानें-राकेश ने क्यों कहा, फ्लॉप भी हो सकती है ‘कृष 4’, ऋतिक की ‘वॉर 2’ की रिलीज डेट आई सामने

राकेश रोशन ने कई सालों तक फिल्मों में एक्टिंग की। इस क्षेत्र में ज्यादा सफलता नहीं मिलने पर राकेश ने फिल्ममेकर के रूप में खुद को आजमाया और इसमें शानदार काम से खूब शौहरत हासिल की। राकेश ने पिछले साल डायरेक्शन से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया था। इसके बाद उनकी आगामी फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर अटकलें लगने लगी थीं, जो आज तक जारी हैं। दरअसल राकेश ने अपने बेटे ऋतिक रोशन को लेकर सुपरहीरो फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्म ‘कोई मिल गया’, ‘कृष’ और ‘कृष 3’ का डायरेक्शन किया है।

हालांकि अब वे डायरेक्टर के बजाय प्रोड्यूसर की भूमिका निभाएंगे। राकेश ने हाल ही बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू दिया। इसमें उनसे सवाल किया गया कि जिस सीरीज को उन्होंने आगे बढ़ाया उसे अब कोई और डायरेक्ट करेगा तो उन्हें कैसा लगेगा? इस पर राकेश ने कहा कि वो दिन तो आना ही था जब मुझे किसी और को कमान सौंपनी पड़ेगी। ऐसे में ये बेहतर होगा कि मैं अपने होश में रहूं और ये देख सकूं कि कोई और इस काम को किस तरह से कर रहा है। वैसे भी इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि अगर मैं इस फिल्म का डायरेक्शन करूं तो ये ब्लॉकबस्टर ही होगी। फिल्म फ्लॉप भी हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि ‘कृष’ फ्रेंचाइजी की सभी फिल्में दर्शकों ने खूब पसंद की हैं। पूर्व में ‘कृष 4’ की स्क्रिप्ट को लेकर राकेश ने कहा था कि यह जादुई है। स्क्रिप्ट अच्छी होती है तो कोई भी फिल्म अपना जादू चला सकती है। हमारी फिल्म दर्शकों का ध्यान शुरुआती 15 मिनट में ही खींच लेगी। राकेश ने साल 2003 में ‘कोई मिल गया’ से फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी। इस फिल्म के हिट होने के बाद 2006 में ‘कृष’ और 2013 में ‘कृष 3’ रिलीज हुई थी।

rakesh roshan,filmmaker rakesh roshan,director rakesh roshan,krrish,koi mil gaya,Hrithik Roshan,actor hrithik roshan,war 2 movie,yashraj flms,junior ntr,kiara advani

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है ‘वॉर 2’, ऋतिक की होगी एनटीआर से टक्कर

ऋतिक रोशन इन दिनों 'वॉर 2' फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। इसको लेकर फैंस में भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म से साउथ इंडियन सुपरस्टार जूनियर एनटीआर हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन अयान मुखर्जी के हाथ में है। इस बीच 'वॉर 2' की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। 'वॉर 2' को इसी साल आजादी के महापर्व यानी स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

यशराज फिल्म्स (YRF) ने खुद यह कंफर्म किया है। यश राज फिल्म्स ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा है, “कहना होगा, आपने इसे शानदार तरीके से सेट कर दिया है, इससे पहले कि हम 'वॉर 2' की मार्केटिंग शुरू करें। 14 अगस्त 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में तबाही मचेगी।” बता दें कि 'वॉर 2' यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के बैनर तले बन रही 6ठी फिल्म है।

इस लिस्ट में 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'टाइगर 3', 'वॉर' और 'पठान' शामिल है। 'वॉर 2' में ऋतिक ‘मेजर कबीर’ के किरदार में वापसी करेंगे, जबकि एनटीआर को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में देखा जाएगा। दोनों के बीच तगड़ी भिड़ंत देखने को मिलेगी। यह एक बड़ी एक्शन एडवेंचर फिल्म होगी। कियारा आडवाणी इसमें लीड एक्ट्रेस के रूप में कमाल करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी