न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बेबी जॉन’ और वरुण को लेकर ऐसा बोले राजपाल, कैंसर का पता चलने पर ऐसी थी हिना की रिएक्शन

एक्टर वरुण धवन को फिल्म लाइन में एक दशक से ज्यादा हो चुका है। वे अब तक कई दमदार भूमिकाओं को अंजाम दे चुके हैं। पिछले साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 Jan 2025 12:00:27

2 News : ‘बेबी जॉन’ और वरुण को लेकर ऐसा बोले राजपाल, कैंसर का पता चलने पर ऐसी थी हिना की रिएक्शन

एक्टर वरुण धवन को फिल्म लाइन में एक दशक से ज्यादा हो चुका है। वे अब तक कई दमदार भूमिकाओं को अंजाम दे चुके हैं। पिछले साल क्रिसमस के मौके पर उनकी एक्शन फिल्म ‘बेबी जॉन’ रिलीज हुई। फिल्म से ढेरों उम्मीदें थीं लेकिन यह फैंस को पसंद नहीं आई। इसका नतीजा यह निकला कि सिनेमाघर खाली रहे और इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत कम रहा। ऐसे में फिल्म फ्लॉप घोषित हो गई है। फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव की भी अहम भूमिका थी। अब राजपाल ने वरुण को लेकर बात की है।

बॉलीवुड बबल को दिए गए इंटरव्यू के दौरान जब राजपाल से पूछा गया कि क्या ‘बेबी जॉन’ के फ्लॉप होने की वजह से वरुण डिप्रेशन में हैं तो उन्होंने साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं है। राजपाल ने कहा कि वरुण बहुत अच्छा लड़का है। बहुत मेहनती है। वो हमेशा अलग-अलग करने की कोशिश करता रहता है। उसकी कोशिश को सराहा जाना चाहिए क्योंकि रिस्क लेना बड़ी बात है। अगर ‘बेबी जॉन’ साउथ फिल्म ‘थेरी’ का रीमेक नहीं होती तो ये मेरे 25 साल के करिअर की सबसे अच्छी कमाई करने वाली फिल्म होती।

लेकिन एक्टर थलापति विजय पहले ही फिल्म कर चुके थे और ऑडियंस वो फिल्म देख चुकी है। रीमेक होने की वजह से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रभावित हुआ। बता दें कि फिल्म में राजपाल ने कॉन्स्टेबल रामसेवक का रोल प्ले किया था। राजपाल इससे पहले कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित के साथ ‘भूल भूलैया 3’ में नजर आए थे। दूसरी ओर, वरुण अब ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, ‘भेड़िया 2’ और ‘बॉर्डर 2’ में अपनी चमक बिखेरते दिखेंगे।

‘इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर’ में पहुंचीं हिना खान

एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। पिछले साल उन्होंने खुलासा किया था कि वे ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज पर हैं। हिना तबसे ही खबरों में बनी हुई हैं। वह अपने फैंस को सोशल मीडिया पर लगातार हेल्थ अपडेट देती रहती हैं। हिना पूरी जिंदादिली और बहादुरी के साथ इस जानलेवा बीमारी से लड़ रही हैं। हिना कभी फैशन इवेंट तो कभी सैर-सपाटा करती नजर आती हैं। पिछले दिनों हिना ने ‘बिग बॉस 18’ के सेट पर सलमान खान और कंटेस्टेंट के साथ अपना अनुभव शेयर किया था।

अब हिना हाल ही में एक और रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर’ में पहुंचीं। वहां उन्होंने बताया कि पहली बार कैंसर का पता चलने पर उनकी क्या रिएक्शन थी। शो के प्रोमो में उनकी झलक सामने आई है। शो की जज कोरियोग्राफर गीता जब हिना से पूछती हैं कि आपकी स्टोरी बहुत इंस्पायर करती है लेकिन कोई तो मोमेंट होगा जहां पर आपको लगा कि मुझे इस तरह से अपनी बीमारी ठीक करनी है। इस पर हिना ने कहा कि जिस रात मुझे पता चला, मेरे पार्टनर घर आए।

मेरे डॉक्टर ने बताया कि ये दिक्कत है। रिपोर्ट पॉजिटिव है। मुझे याद है कि 10 मिनट पहले मैंने अपने भाई से कहा था कि पता नहीं आज मुझे फालूदा खाने का मन कर रहा है। तो कहीं न कहीं मुझे क्लिक हुआ कि घर में मीठा आया है, अच्छा ही होगा हिना। इसे पॉजिटिवली लो। तो मैंने उन्हें कहा लेकर आओ। बता दें हिना जल्द ही थ्रिलर शो ‘गृह लक्ष्मी’ में नजर आने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ