जेल से रिहाई के बाद Rajpal Yadav ने किया धमाल, Akshay Kumar के साथ दो फिल्में करने की तैयारी
जेल से रिहाई के बाद राजपाल यादव ने किया धमाल, पैप्स के सामने मजेदार अंदाज में उछल-कूद की। अक्षय कुमार के साथ दो फिल्मों में नजर आएंगे।
Posts by : Jhanvi Gupta |
Updated on: Sat, 28 Feb 2026 1:32:05
राजपाल यादव (Rajpal Yadav) पिछले दिनों 9 करोड़ रुपये के कर्ज मामले को लेकर काफी चर्चा में रहे। अब अभिनेता जेल से बाहर आ चुके हैं और पहली बार उन्हें पब्लिकली देखा गया।
भतीजी की शादी और मीडिया के सामने खुलासा
तिहाड़ जेल से रिहा होने के तुरंत बाद राजपाल यादव अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने मीडिया इंटरव्यूज में चेक बाउंस केस और फिल्म इंडस्ट्री से मिली मदद पर बात की। पैप्स के सामने किया मस्ती भरा प्रदर्शन
मुंबई में शुक्रवार को आयोजित एक इवेंट में राजपाल यादव पहली बार पब्लिकली स्पॉट हुए। इवेंट में जाने से पहले उन्होंने पैप्स के सामने मजेदार अंदाज में उछल-कूद की। इसके अलावा उन्होंने अपनी फिल्म 'भूल भुलैया' के आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट किया, जिसमें ‘छोटा पंडित’ की भूमिका को दोबारा पेश किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।