न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राजपाल यादव के पिता का निधन, वायरल हो रही यह पोस्ट, इन्होंने शूटिंग के दौरान भगवान शिव को देखा

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर एक्टर राजपाल यादव (53) के पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है। उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 12:55:13

2 News : राजपाल यादव के पिता का निधन, वायरल हो रही यह पोस्ट, इन्होंने शूटिंग के दौरान भगवान शिव को देखा

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर एक्टर राजपाल यादव (53) के पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है। उन्होंने आज शुक्रवार (24 जनवरी) को अंतिम सांस ली। यह खबर सामने आने के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। राजपाल के पिता उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें 21 जनवरी को ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। खबर है कि अंतिम संस्कार उनके गृह जिले शाहजहांपुर (यूपी) में होगा।

राजपाल एक दिन पहले ही थाईलैंड की यात्रा कर दिल्ली लौटे हैं। पिता के निधन के बाद राजपाल की एक पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है। फोटो में राजपाल को पिता संग देखा जा सकता है। राजपाल ने कैप्शन में लिखा था, “मेरे पिता मेरी जिंदगी में मुझे प्रोत्साहित करने वाले सबसे बड़े इंसान थे। अगर आपने मुझ पर भरोसा नहीं किया होता तो मैं आज वो नहीं होता, जो हूं। मेरे पिता होने के लिए शुक्रिया। मैं आपसे प्यार करता हूं।” राजपाल को तमाम यूजर्स की तरफ से संवेदनाएं मिल रही हैं।

राजपाल से ही जुड़ी एक और खबर से उनके फैंस पहले से ही चिंता में हैं। राजपाल को 22 जनवरी को ईमेल के जरिये जान से मारने की धमकी मिली थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। राजपाल की पत्नी ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राजपाल के प्रोजेक्ट्स पर नजर डालें तो उन्हें पिछली बार फिल्म 'बेबी जॉन' में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल 'भूल भुलैया 3' और 'चंदू चैंपियन' फिल्म में भी काम किया। फिलहाल राजपाल ‘वेलकम टू द जंगल' और 'आंख मिचौली 2' में काम कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला

एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ